Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में खुले नाले में गिरकर 13 वर्षीय बालक घायल:पैर फिसलने से सरिया पैर में धंसी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

    9 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी शहर के आगरा रोड पर एक खुले नाले में गिरने से 13 वर्षीय बालक वंश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वंश कुमार, जो बलबीर सिंह का पुत्र है, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लहर महुआन का रहने वाला है। वह अपनी नानी के घर घूमने आया हुआ था और घटना के समय आगरा रोड स्थित अपनी मां की दुकान पर गया था। बताया जा रहा है कि पास के एक जनरल स्टोर से खाने का सामान लेकर लौटते समय वंश का पैर फिसल गया। वह खुले नाले में जा गिरा, जिससे नाले के किनारे लगी सरिया उसके पैर में धंस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बालक को नाले से बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है और उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को भी दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग की मौत:10 दिन पहले बस ने रौंदा था, दोनों पैर काटने पड़े, मगर नहीं बच पाई जान
    Next Article
    भीषण गर्मी में ट्रैफिक संभाल रहे जवान की मौत:मुरादाबाद में मधुबनी चौराहे पर तैनात था, हीट स्ट्रोक बताई जा रही वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment