Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में तेज प्रताप यादव बोले- योगी हैट्रीक मारेंगे:कहा- मैं अखिलेश का समर्थन नहीं करता, कॉकरोच पार्टी के विचारों से सहमत हूं

    11 hours ago

    1

    0

    राजद नेता तेज प्रताप यादव रविवार को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान तेज प्रताप ने कहा- योगी आदित्यनाथ हैट्रिक मारेंगे और प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। तेज प्रताप ने कहा- मैं अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करता हूं। मैं काकरोच जनता पार्टी को अपना समर्थन दूंगा। मैं उसके विचारों से सहमत हूं। भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर कहा- अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि गठबंधन किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में संभव हो सकता है। कहा- मैं अखिलेश का समर्थन नहीं करता हूं लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव रविवार को मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर कहा- अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा। मैं अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करता हूं। मैं काकरोच जनता पार्टी को अपना समर्थन दूंगा। मैं इस पार्टी के विचारों का समर्थन करता हूं। सरकार को मंहगाई के मुद्दे पर घेरा महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप ने कहा- देश में लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। खेसारी के बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात को व्यक्तिगत बताया भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा- वो और उनकी पार्टी जाने क्या करेंगे। यह खेसारी लाल यादव का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- 'रील बनाने से रोकने पर गाली दी, मोटी कहा':काशी में इंफ्लुएंसर को पीटने वाली छात्राएं बोलीं- वह नकल से टॉप करती है वैष्णवी ने हमें गाली दी और मोटी कहा। वह बाल खींचकर वहां से भाग गई। हमने जो किया वह एक्शन पर रिएक्शन था। लोगों ने आधी वीडियो देखी है। उन्हें पूरी वीडियो देखनी चाहिए। वह दो बार की टॉपर है, लेकिन नकल से पास होती है। कोई भी ऐसा एग्जाम नहीं हुआ कि उसके पास से चिट न पकड़ी गई हो। वह फेक आईडी से हमारी आईडी पर कमेंट करके हमारा हैरेसमेंट कर चुकी है। हम मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहते। वैष्णवी हमारे खिलाफ पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करे। हम बात आगे बढ़ाना नहीं चाहते।' ये कहना है वाराणसी की छात्रा ऐश्वर्या सिंह और प्राची पांडेय का। जिन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वैष्णवी को 22 मई को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में पीटा था। वैष्णवी ने 23 मई को सिगरा थाने में दोनों छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में नेशनल हाईवे पर लगा जाम:भीषण गर्मी और जाम से परेशान हुए लोग, 4 घंटे से ज्यादा संत तक फंसे रहे
    Next Article
    पालिका अध्यक्ष ने चौकाबाग का निरीक्षण किया:जल निकासी की समस्या के समाधान के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment