Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के 14 केंद्रों पर संपन्न हुई UPSC की परीक्षा:दो पालियों में 5902 अभियार्थी होंने थे शामिल, UPSC के चेयरमैन डा. अजय कुमार ने भी किया निरीक्षण

    19 hours ago

    1

    0

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज शहर के 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कुल 5,902 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें पहली शिफ्ट की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिप्रिय तरीके से संपन्न हो गई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज, बुढ़ाना गेट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो पालियों में आयोजितहोने वाली इस परीक्षा में पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से 30 से 45 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पहली पाली के लिए प्रवेश द्वार सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए और और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इस बार इस परीक्षा को लेकर जिले में खास बात यह है कि मेरठ में पहली बार UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं। इससे पहले मेरठ और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा, NDA और CDS जैसी परीक्षाओं के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, प्रयागराज समेत दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। वर्ष 2026 से मेरठ में UPSC परीक्षाओं के केंद्र बनने से अभ्यर्थियों को समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी। शहर में ही परीक्षा होने से अधिक युवाओं के इन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। UPSC की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र और दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 202 पेट्रोल पंपों में 62 में तेल खत्म:बिहार के लोग बॉर्डर जिले से डीजल-पेट्रोल ले रहे, स्टॉक आते ही हो रहा खत्म
    Next Article
    बलरामपुर स्वास्थ्य मेलों में 1760 मरीजों का इलाज:टीबी-शुगर सहित कई बीमारियों की जांच और परामर्श

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment