Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की 48 छात्राओं ने किया संसद भ्रमण:12 ब्लॉकों से चुनी गईं छात्राएं,संसदीय प्रक्रिया और लोकतंत्र को करीब से समझा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “बालिका पंचायत से देश की महापंचायत” कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित छात्राओं का संसद शैक्षिक भ्रमण कराया गया। यह पहल मेरठ जिला प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की संकल्पना मुख्य विकास अधिकारी आईएएस नुपुर गोयल ने की थी, जिसका क्रियान्वयन जिला प्रशासन के सहयोग से वीरीना फाउंडेशन संस्थापक धीरेंद्र सिंह के समन्वय में किया। जनपद के 12 विकासखंडों में आयोजित बालिका पंचायतों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 4-4 छात्राओं का चयन किया गया। इस तरह कुल 48 प्रतिभाशाली छात्राओं को देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्थान संसद भवन का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। संसद भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विधायी प्रक्रिया और नीति निर्माण प्रणाली की जानकारी ली और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को समझा साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों और शासन तंत्र की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और छात्राओं को प्रेरणादायक महिला नेतृत्वकर्ताओं से संवाद का अवसर भी मिला, जिससे उनमें आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की भावना मजबूत हुई। जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह ने कहा कि बालिकाओं को प्रारंभिक अवस्था से नेतृत्व के अवसर देना सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधित्व में महिलाओं की न्यूनतम 33% भागीदारी के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में ऐसे कार्यक्रम प्रभावी भूमिका निभाते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने इसे प्रशासन और समाज के समन्वित प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। वहीं, वीरीना फाउंडेशन के संस्थापक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह पहल बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व कौशल को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम ने छात्राओं को पंचायत से लेकर देश की महापंचायत तक नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में प्रेमी युगल ने खाया जहर:रामलीला मैदान में बेहोश पड़े मिले, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    Next Article
    6 साल पुराने मर्डर केस में आया फैसला:पति-पत्नी को आजीवन कारावास, 55 हजार रुपए जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment