Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 24 से 26 फरवरी को रोजगार मेला:50 से अधिक कंपनियां 10,000 युवाओं को देंगी अवसर

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन की पहल पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ और आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय, गंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह त्रिदिवसीय मेला 24, 25 और 26 फरवरी को आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय परिसर में लगेगा। इस रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से एक रोजगार मेला रथ (डिजिटल वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल और सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने संयुक्त रूप से इसे रवाना किया। यह वैन जनपद के सभी ब्लॉकों, ग्रामीण क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर युवाओं को मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट संस्थान के युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक अमित अग्रवाल ने युवाओं के करियर और रोजगार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन किया। सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले में 50 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शनिवार रहेगी बिजली कटौती:अनुरक्षण और लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    मोरंग लदा ट्रक टकराया, 14 घंटे बाद हटाया गया:ट्रैफिक पुलिस बोली- जगह-जगह खराब हो रहीं गाड़ियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment