Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बकरा समेत कुएं में गिरा बकराचोर:तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने सकुशल निकाला, बाइक पर बकरा चुराकर भाग रहा था

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ के खरखोदा थानाक्षेत्र के गोविंदपुरी गांव में एक बाइक सवार बकराचोर अपनी बाइक और बकरे के साथ कुएं में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने चोर को कुएं में गिरते हुए देखा और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद चोर, उसकी बाइक और बकरे को कुएं से बाहर निकाला गया। चोर गंभीर रूप से घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मेरठ के खरखोदा के गोंविदपुरी गांव में एक चोर बकरीद पर बकरा चुराने आया। उसने बकरा चुराया और चोरी के बकरे को लेकर बाइक से ही भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया तो चोर ने बाइक तेज कर दी। अचानक आगे जाकर बैलेंस बिगड़ा। चोर भागने के चक्कर में बाइक, बकरे के साथ गहरे कुंए में जा गिरा। स्थानीय लोगों को पता चला तो तुरंत बचाने के लिए दौड़े। समय रहते चोर को बाहर निकाल लिया गया। बाइक सवार कुएं में गिरने की वजह से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने कुएं में गिरे बाइक सवार युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में भीषण गर्मी, प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की:जिलाधिकारी ने लोगों से सावधानी बरतने और दोपहर में बाहर न निकलने की अपील की
    Next Article
    हरदोई में 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या:घर के अंदर लगाई फांसी, मां नहाने गई हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment