Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया:टेबल पर खड़ा करके दुलारा, बेटी को कॉपी दी; राम मोहन नायडू फैमिली संग पहुंचे थे

    1 hour ago

    1

    0

    केंद्रीय सिविल एविशन मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। नायडू परिवार संग दिल्ली में सेवा तीर्थ भवन पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान पीएम ने नायडू के दोनों बच्चों को दुलार किया। पीएम ने बेटे को गोद में उठाया फिर टेबल पर खड़ा कर दिया। इसके बाद नायडू की बेटी मोदी के पास पहुंची तो पीएम ने उससे एक कॉपी ली और उसमें कुछ लिखकर हाथ में थमा दी। इसके अलावा 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत नायडू की मां ने मोदी को पौधा भी गिफ्ट किया। पीएम की नायडू के परिवार संग 7 तस्वीरें… राम मोहन नायडू TDP सांसद, मोदी कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से TDP सांसद हैं। इसके साथ ही TDP के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी हैं। नायडू पिछले तीन बार से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं। जून 2024 में उन्हें केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र 36 साल थी। केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले वह देश के सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ चुराने वाला कर्मचारी अरेस्ट:कचरा बताकर 9 बक्सों में भरकर ले गया था, 2 करोड़ का घर, 1 करोड़ की दुकान खरीदी
    Next Article
    अमृतसर- गुरुद्वारे में महिलाओं पर 200Kg की शटरिंग प्लेट गिरी:2 की मौत, बच्ची समेत 9 घायल; लंगर हॉल में जाप कर रहीं थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment