Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ रेलवे स्टेशन पर ऑटो यूनियन की बैठक स्थगित:ट्रैफिक सुधार पर होनी थी चर्चा, अधिकारियों की व्यस्तता के चलते टली

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालक समिति की एक प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। यह बैठक यातायात व्यवस्था में सुधार पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी, लेकिन अधिकारियों की व्यस्तता और जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन के कारण इसे टाल दिया गया। समिति के जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद अंसारी और नगर अध्यक्ष रामसागर ने ऑटो चालकों से मुलाकात कर यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यातायात अधिकारी श्याम शंकर पांडेय के निर्देशन में ऑटो यूनियन और प्रशासन के बीच संयुक्त बैठक होनी थी। जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद अंसारी ने बताया कि जल्द ही बैठक की नई तिथि घोषित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मऊ नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। विशेष रूप से, दूसरे जनपदों से आने वाले वाहनों के कारण स्टेशन और प्लेटफॉर्म के आसपास लगने वाले जाम को नियंत्रित करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि बाहरी जनपदों की गाड़ियों को प्लेटफॉर्म के नजदीक आने से रोका जाए और उन्हें पार्किंग क्षेत्र तक सीमित किया जाए। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और स्टेशन क्षेत्र में यातायात सुचारु बना रहेगा। ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि उनके मार्गदर्शन में यातायात व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान नगर अध्यक्ष रामसागर ने ऑटो चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे का सेवन कर वाहन न चलाने और अपने सभी आवश्यक कागजात दुरुस्त रखने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि जिन ऑटो में सुरक्षा जाली नहीं लगी है, उसे जल्द लगवाया जाए क्योंकि जीवन अनमोल है। पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में राजेश, भीगाढ़, सोनू, सरवन, अमरजीत, मोहन सोनकर, देवानंद, रामकली सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में एबीवीपी का तहसील अभ्यास वर्ग संपन्न:युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर दिया गया जोर
    Next Article
    अयोध्या में मूक प्राणियों के लिए लगा भंडारा:गाय, कुत्ते और बंदरों के लिए बांटा गया फल-सब्जियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment