Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग:250 कर्मचारी थे अंदर, धुएं से दम घुटने से कई कर्मचारी घायल

    9 hours ago

    1

    0

    नोएडा में एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग फैक्ट्री में अंदर ही फंस गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों का रेस्क्यू किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना फेज-1 क्षेत्र की है। फैक्ट्री कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी की है, जहां बिजली के मीटर बनाए जाते हैं। फिलहाल दमकल विभाग आग बुझाने और स्थिति को पूरी तरह कंट्रोल करने में जुटा है। यह 3 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… नोएडा के सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में बिजली के मीटर बनाए जाते हैं। बुधवार रात की शिफ्ट में यहां 250 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी तुरंत बाहर भाग गए, जबकि कुछ लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों का रेस्क्यू भी किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान कुछ कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है। आग की वजह से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। धुएं से दम घुटने लगा, भगदड़ में कई घायल जिस समय फैक्ट्री में आग लगी, उस वक्त नाइट शिफ्ट के कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के बाद कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे। इस दौरान फैक्ट्री में फैले धुएं की वजह से कई लोगों का दम घुटने लगा और भगदड़ में कुछ कर्मचारी गिरकर घायल हो गए। करीब दो दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन कर्मचारियों को धुएं के कारण ज्यादा दिक्कत हुई, उन्हें आईसीयू में रखा गया है। दमकल विभाग ने गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। रेस्क्यू के दौरान कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए फैक्ट्री के शीशे भी तोड़े गए। फिलहाल फैक्ट्री के अंदर कोई भी व्यक्ति फंसा नहीं है। घटना के बाद इलाके में काफी धुआं फैल गया था। अब स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने जो बताया वह पढ़िए- सीएफओ बोले- आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग काफी भीषण लगी थी। इसलिए आधा दर्जन गाड़ियों को बुलाया गया और दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई हैं।प्रदीप कुमार, जिला दमकल अधिकारी जॉइंट सीपी ने बताया- घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस के उच्चाधिकारीगण और गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) भी मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने और राहत कार्य जारी है।राजीव नारायण मिश्रा, जेसीपी --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बुलंदशहर की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा झूठा:UPSC मेंस भी पास नहीं, DM की जांच में खुलासा; परिवार ने माफी मांगी UPSC- 2025 के रिजल्ट में बिहार की आकांक्षा के बाद अब यूपी की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा फर्जी निकला है। 6 मार्च को आए रिजल्ट में शिखा गौतम ने दावा किया था कि उन्होंने 113वीं रैंक हासिल की है। इसी तरह का दावा दिल्ली की रहने वाली शिखा ने भी किया था। उन्होंने UPSC को ईमेल भेजकर स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की थी। इसके बाद UPSC ने बुलंदशहर की DM श्रुति को जांच कराने को कहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत समेत 16-देशों पर टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका:'सेक्शन 301' के तहत जांच शुरू की, अनुचित व्यापार के सबूत मिले तो भारी टैरिफ लगेगा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:स्वाति अघोरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को धमकी दी, कहा- मेरा शिकार है, कोई बीच में नहीं आएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment