Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में फैक्टी में आग, कंधे पर लादकर निकाला, VIDEO:सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े, शीशे तोड़कर अंदर गए; 35 कर्मचारियों को बचाया

    9 hours ago

    1

    0

    नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग फैक्ट्री की पांचों मंजिलों में फैल गई, जिससे अंदर अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई, लेकिन करीब 35 कर्मचारी अंदर फंस गए। भागने के दौरान कुछ कर्मचारी गिरकर घायल भी हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल की छत पर चढ़े, शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकाला। फिर कंधों लादकर नीचे उतारा। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादातर कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब 4 से 5 घंटे लगे। यह घटना थाना फेज-1 क्षेत्र स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री की है। आग की तस्वीरें देखिए… शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तारों की वजह से तेजी से फैली बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब साढ़े 5 बजे ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से लगी। फैक्ट्री में प्लास्टिक और बिजली के तारों का सामान ज्यादा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि धुएं के गुबार 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे। कंधे पर लादकर कर्मचारियों को बाहर निकाला दमकलकर्मी सीढ़ियों के सहारे पहली मंजिल तक पहुंचे और शीशे तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद एक-एक कर कर्मचारियों को कंधे पर उठाकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अन्य दमकलकर्मियों ने पानी की तेज बौछारों से आग पर काबू पाया। इसके बाद पूरी फैक्ट्री की तलाशी ली गई, लेकिन अंदर कोई और फंसा हुआ नहीं मिला। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया- आज सुबह सेक्टर-4 स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बुलंदशहर की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा झूठा:UPSC मेंस भी पास नहीं, DM की जांच में खुलासा; परिवार ने माफी मांगी UPSC- 2025 के रिजल्ट में बिहार की आकांक्षा के बाद अब यूपी की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा फर्जी निकला है। 6 मार्च को आए रिजल्ट में शिखा गौतम ने दावा किया था कि उन्होंने 113वीं रैंक हासिल की है। इसी तरह का दावा दिल्ली की रहने वाली शिखा ने भी किया था। उन्होंने UPSC को ईमेल भेजकर स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की थी। इसके बाद UPSC ने बुलंदशहर की DM श्रुति को जांच कराने को कहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सबसे बड़ा उलटफेर, सुप्रीम कोर्ट ने पवन बिश्नोई को दी जमानत, क्या अब बदल जाएगी पूरी कहानी?
    Next Article
    गैस की कमी से KGMU की मेस बंद:2500 मरीजों के नाश्ते-रोटी पर संकट, चीफ प्रॉक्टर को लिखा- आप ही बताइए क्या किया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment