Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम के टाइल्स उखाड़ लगा दिए सिरेमिक टाइल्स:नगर आयुक्त के आदेश पर रेस्टोरेंट संचालक पर लगाया जुर्माना, उखड़वाए सिरेमिक टाइल्स

    14 hours ago

    1

    0

    फुटपाथ पर नगर निगम द्वारा लगाए गए टाइल्स को उखाड़कर उनकी जगह सिरेमिक टाइल्स लगवाना एक रेस्टोरेंट संचालक को भारी पड़ गया। नगर निगम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सिरेमिक टाइल्स उखड़वा दिए। रेस्टोरेंट संचालक पर आर्थिक जुर्माना लगाया। साथ ही दो दिन के भीतर फुटपाथ को पूर्व स्थिति में बहाल करने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम को शिकायत मिली थी कि करकुंज रोड पर नगर निगम जोनल कार्यालय के सामने स्थित ‘ससुराल’ रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा नगर निगम की ओर से फुटपाथ पर लगाए गए टाइल्स को खोदकर उनकी जगह सिरेमिक टाइल्स लगवाई जा रही हैं। बताया गया कि लगाए जा रहे सिरेमिक टाइल्स अत्यधिक चिकने हैं, जिससे फुटपाथ पर चलने वाले राहगीरों के फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। नगर आयुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति सार्वजनिक संपत्ति में बदलाव किया जाना पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही सिरेमिक टाइल्स को उखड़वाने के निर्देश दिए और नगर निगम द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्व में लगाए गए टाइल्स को दोबारा लगाने को कहा। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर रेस्टोरेंट संचालक से 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर फुटपाथ को मूल स्थिति में बहाल नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक संपत्ति को नहीं पहुंचाएं नुकसान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का परिवर्तन नियम विरुद्ध है। फुटपाथ आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए मानकों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में डंपर से कुचलकर युवक की मौत:जीटी रोड पर हादसा, गाड़ियों की मरम्मत का काम करता था, चालक फरार
    Next Article
    पीलीभीत में DM ने जनसुनवाई में खाई फाइलेरिया की दवा:स्वास्थ्य सुरक्षा का दिया बड़ा संदेश, फरियादियों के सामने सेवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment