Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर किनारे मिला कंकाल, आधार कार्ड से हुई पहचान:सिद्धार्थनगर में 15 दिन पुरानी गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी

    9 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चीताही नहर के पास एक लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति का कंकाल मिला। सुबह नहर किनारे गए ग्रामीणों ने कंकाल और पास में पड़े कपड़े देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। त्रिलोकपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। कंकाल के पास मिले कपड़ों की तलाशी में एक आधार कार्ड बरामद हुआ। इस आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोरी गांव निवासी जवाहिर गौतम (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जवाहिर गौतम 5 फरवरी को भड़रिया गांव में एक कार्यक्रम में बैंड-बाजा बजाने गए थे। इसके बाद से वे घर नहीं लौटे थे और उनकी काफी खोजबीन की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मौत की परिस्थितियों का पता चल सके। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि गुमशुदगी से लेकर कंकाल मिलने तक की सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके और घटना की सच्चाई सामने आ सके
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, लाखों के जेवर चोरी:ग्राइंडर से काटी तिजोरी, सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी ले गए
    Next Article
    युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की:हरदोई के टड़ियावां में 23 वर्षीय युवक का शव मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment