Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचकूला में कार और बाइक की टक्कर:युवक की मौत, साथी घायल; यूपी के रहने वाले, ड्राइवर के खिलाफ FIR

    9 hours ago

    1

    0

    पंचकूला में कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया। पीड़ित की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यूपी के सहारनपुर जिले में चखाबाज गांव निवासी मोहम्मद आमिर ने बताया कि वह अपने दोस्त कलीम मोहम्मद के साथ बाइक पर सवार होकर पंचकूला के इंन्डस्ट्रियल एरिया फेस-1 आ रहे थे। जब काम से वापस अपने घर पर जा रहे थे, तब पंचकूला-यमुनानगर हाईवे स्थित स्वामी देवी दयाल कालेज के सामने पहुंचे थे। एक कार ड्राइवर अपनी कार को ओवरस्पीड गति से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। लोहे की एंगल से टकराया सिर हादसे में आमिर को मुंह और देानों पैरों पर चोटें आई हैं। वहीं कलीम मोहम्मद के सिर और दाएं बाजू पर चोटें आई हैं। उसका सिर सड़क के साथ लगते लोहे के एंगल में जा लगा उसके सिर में काफी खून बह रहा था। हादसे के दोनों घायलों को पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर कलीम मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल आमिर को चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया। कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज : ASI जगपाल पंचकूला के रायपुर रानी थाने के जांच अधिकारी ASI जगपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धारा 281, 125(A), 324(4) ,106(1) के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कार ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की हत्या, पति समेत छह पर केस दर्ज:औरैया में दहेज प्रताड़ना का आरोप, 9 साल पहले हुई थी शादी, जांच शुरू
    Next Article
    रायबरेली के कुम्हार को एक् करोड़ का GST नोटिस:बोला- खुद को बेचकर भी भर नहीं पाउंगा, परिवार समेत आत्महत्या कर लूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment