Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 52 छात्राओं को मधुमक्खियों ने काटा:10 की हालत गंभीर; टीचरों के साथ टूर पर आई थीं

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मधुमक्खियों के झुंड ने छात्राओं पर हमला कर दिया। इससे 52 छात्राएं बुरी तरह घायल हो गईं। 42 छात्राओं को SRN और 10 को चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 10 छात्राओं की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें इमरजेंसी में रखा गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की ये छात्राएं शिक्षकों के साथ शैक्षणिक टूर पर आई थीं। घटना चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित संग्रहालय के पास हुई। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… टूर पर प्रयागराज आईं थीं छात्राएं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 100 छात्राएं एक दिन के टूर पर प्रयागराज आई थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे छात्राएं शिक्षकों के साथ कंपनी गार्डन में थीं और खाना खाने जा रही थीं। तभी मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। कई छात्राएं बचने के लिए इधर-उधर भागीं, जिससे भगदड़ मच गई। इसके बावजूद मधुमक्खियों ने छात्राओं को काट लिया। जिन घायल छात्राओं की अब तक शिनाख्त हुई है, उनमें बहादुरपुर की 3, प्रतापपुर की 4, सैदाबाद की 1 और फूलपुर की 5 छात्राएं शामिल हैं। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संतोष तिवारी ने बताया कि टूर पूरी तरह अधिकृत था। सबसे ज्यादा प्रभावित फूलपुर की 5 छात्राएं हैं। कुछ शिक्षकों को भी मधुमक्खियों के डंक लगे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा। सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। एंटी-वेनम और अन्य दवाओं से इलाज चल रहा है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… ‘इकलौते बेटे को बर्थ-डे मनाने भेजा…वो कफन में लिपटकर लौटा’, झांसी में मां बोली- पहली बार पार्टी करने भेजा, वो छोड़कर चला गया “मेरा बेटा 16 साल का हो गया था। वह हर बार घर में ही बर्थडे पार्टी करता था, लेकिन पहली बार मैंने उसे पार्टी के लिए घर के बाहर अकेले जाने दिया। क्या पता था कि मैं उसे आखिरी बार देख रही हूं। जब बेटा घर लौटा, तो कफन में लिपटा हुआ था। वह हम लोगों को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।” यह कहना है अपने इकलौते बेटे निवेश को खोने वाली मां नीतू सक्सेना का। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Reverse Parenting Trend: चीन में नया पेरेंटिंग स्टाइल
    Next Article
    प्रमोद कृष्णम बोले- अल्लाह मियां बहरे नहीं कि लाउडस्पीकर चाहिए:मुरादाबाद में कहा- इबादत नियत से होती है, लाउडस्पीकर से नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment