Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मधुमक्खियों ने किया छात्राओं पर हमला, 52 घायल:10 गंभीर, हॉस्पिटल में भर्ती; टूर पर संगम नगरी आईं थीं

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मधुमक्खियों के एक झुंड ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं पर हमला कर दिया। सभी छात्राएं शिक्षकों के साथ शैक्षणिक टूर पर प्रयागराज आई थीं। मधुमक्खियों के हमले में करीब 52 छात्राएं घायल हो गईं। इनमें 42 छात्राओं को एसआरएन अस्पताल और 10 को चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 10 छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी गंभीर छात्राओं को मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित संग्रहालय के पास हुई। चार घंटे बाद तीन भर्ती, 40 को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… टूर पर प्रयागराज आईं थीं छात्राएं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से अनुमोदित एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर प्रयागराज पहुंची थीं। करीब 100 छात्राओं का समूह दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे छात्राएं शिक्षकों के साथ कंपनी गार्डन में थीं और भोजन करने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड छात्राओं पर टूट पड़ा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई छात्राएं बचने के लिए भागीं, जिससे भगदड़ मच गई। इनमें बहादुरपुर की 3, प्रतापपुर की 4, सैदाबाद की 1 और फूलपुर की 5 छात्राएं गंभीर घायल हैं। इस दौरान हर ब्लॉक से 5-5 छात्राओं के साथ शिक्षक भी मौजूद थे। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संतोष तिवारी ने बताया कि टूर पूरी तरह अधिकृत था। सबसे ज्यादा प्रभावित फूलपुर की पांच छात्राएं हैं। कुछ शिक्षकों और उन्हें भी मधुमक्खियों के डंक लगे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी बच्चे फिलहाल स्थिर हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। एंटी-वेनम और अन्य दवाओं से उपचार जारी है। ------- ये खबर भी पढ़िए… 'इकलौते बेटे को बर्थ-डे मनाने भेजा…वो कफन में लिपटकर लौटा':झांसी में मां बोली- पहली बार पार्टी करने भेजा, वो छोड़कर चला गया “मेरा बेटा 16 साल का हो गया था। वह हर बार घर में ही बर्थडे पार्टी करता था, लेकिन पहली बार मैंने उसे पार्टी के लिए घर के बाहर अकेले जाने दिया। क्या पता था कि मैं उसे आखिरी बार देख रही हूं। जब बेटा घर लौटा, तो कफन में लिपटा हुआ था। वह हम लोगों को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।” यह कहना है अपने इकलौते बेटे निवेश को खोने वाली मां नीतू सक्सेना का। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुम्हार को GST विभाग ने एक करोड़ का नोटिस भेजा:रायबरेली में बोला- 3 पुश्तों से तो बर्तन बना रहा, परिवार समेत सुसाइड कर लूंगा
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:गलगोटिया वाले कुत्ते पर योगी खिलखिलाए; कुकर्मी पति और पत्नी को मौत की सजा, शादी टूटने पर दूल्हा फूट-फूटकर रोया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment