Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा:जामा मस्जिद में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। कोतवाली क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। पहले जुमे को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विशेषकर कोतवाली और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने स्वयं क्षेत्र में पैदल गश्त की। प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह को रोका जा सके। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख मस्जिदों और चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हम लगातार फुट पेट्रोलिंग कर रहे हैं और सीसीटीवी के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नमाज के बाद उलेमाओं ने रमजान की अहमियत बताते हुए लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। दोपहर बाद शहर के बाजारों में इफ्तार की खरीदारी को लेकर रौनक देखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस:डीएम ने की बैठक, कहा- BLO सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक दावे-आपत्तियां लेंगे
    Next Article
    सपा के घमंड को तोड़ने का काम करेगा सम्मेलन:आजमगढ़ में सुभाषपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले- सामाजिक समरसता महारैली के माध्यम से करेगी शक्ति प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment