Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेजिडेंट की मौत मामले में मेंटेनेंस इंचार्ज गिरफ्तार:नोएडा में 6 जून को प्लास्टर गिरने से गई थी जान, बिल्डर पर FIR दर्ज

    23 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाउसिंग सोसाइटी में बिल्डिंग से प्लास्टर गिरने से हुई मौत मामले में बिसरख पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने मेंटेनेंस इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में 40 साल के विकास चावला की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में बिल्डर और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। बाइक से जाते समय हुआ हादसा यह घटना शनिवार शाम बिसरख थाना क्षेत्र स्थित अरिहंत अम्बर सोसाइटी में हुई। विकास चावला सोसाइटी परिसर में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बिल्डिंग से प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा टूटकर उनके सिर पर गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उनका बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वह पास की दीवार से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेंटेनेंस इंचार्ज गिरफ्तार मृतक के भाई की शिकायत पर बिसरख पुलिस ने बिल्डर और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने मेंटेनेंस इंचार्ज दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बिल्डर और मेंटेनेंस कंपनी पर आरोप शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिल्डर और मेंटेनेंस कंपनी निम्बस के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। जांच में यह देखा जा रहा है कि भवन के रखरखाव में कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। एओए ने पहले भी उठाया था मुद्दा सोसाइटी के एओए (एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स) अध्यक्ष तुषार ने घटना को बेहद दुखद बताया। उनका कहना है कि सोसाइटी में मरम्मत कार्य को लेकर बिल्डर और एओए के बीच पहले से विवाद चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि बिल्डर को मरम्मत कराने के लिए अदालत से भी निर्देश मिले थे, लेकिन आवश्यक कार्य नहीं कराया गया। एओए ने इस संबंध में जिला प्रशासन को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस कर रही जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। सोसाइटी के रखरखाव, सुरक्षा मानकों और जिम्मेदार पक्षों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP सरकार, LDA और नगर निगम को नोटिस:लखनऊ में सहारा की जमीन पर सरकार का विधानसभा प्लान, लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में
    Next Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा आज से 3 दिन:गाजियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 25 सेंटरों पर 11 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment