Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यमंत्री गिरीश यादव का खड़गे-राहुल पर पलटवार:बोले- सरकार सबकी सुरक्षा करती है, प्रधानमंत्री नहीं घबराते

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव जौनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार किया। खड़गे ने सवाल उठाया था कि क्या सरकार फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहती है। इस पर राज्यमंत्री यादव ने कहा कि सरकार सबकी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति असुरक्षित महसूस करता है, तो सरकार उसे सुरक्षा प्रदान करेगी। यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा की गारंटी लेती है और इसके लिए साहसिक कदम उठाती है। खड़गे का यह कहना बिल्कुल गलत है कि सरकार किसी को मारना चाहती है। राहुल गांधी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री खुद घबराए हुए हैं, यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अंदर दृढ़ शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का देश के प्रति समर्पण है और वे 140 करोड़ जनता के लिए काम करते हैं। राज्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री किसी भी चीज से घबराने वाले नहीं हैं। वे चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं और दूसरी बार प्रधानमंत्री हैं। उन्हें देश को वैश्विक पटल पर ऊंचाइयों पर ले जाने की पूरी जानकारी है। यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व के कारण देश को बड़ा लाभ मिला है और भारत को एक सशक्त देश के रूप में पहचान मिली है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि जहां लोगों को भारत की स्थिति खराब होने का आकलन था, वहीं आज भारत की अर्थव्यवस्था चौथे नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने गरीब कल्याणकारी योजनाओं को प्रधानमंत्री की सोच का परिणाम बताया। गैस सिलेंडर की किल्लत के मुद्दे पर राज्यमंत्री ने कहा कि कहीं पर भी गैस सिलेंडर की कमी नहीं है और यह एक 'फालतू' मुद्दा है जिसे लोग उठा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में तीन टप्पेबाज गिरफ्तार:बैंकों के पास भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर करते थे ठगी
    Next Article
    Monalisa: 'मुझे सिर तन से जुदा की धमकी मिल रही', डायरेक्टर सनोज मिश्रा का दावा, मोनालिसा की शादी को बताया था 'लव जिहाद'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment