Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'रील बनाने से रोकने पर गाली दी, मोटी कहा':काशी में इंफ्लुएंसर को पीटने वाली छात्राएं बोलीं- वह नकल से टॉप करती है

    18 hours ago

    1

    0

    'वैष्णवी ने हमें गाली दी और मोटी कहा। वह बाल खींचकर वहां से भाग गई। हमने जो किया वह एक्शन पर रिएक्शन था। लोगों ने आधी वीडियो देखी है। उन्हें पूरी वीडियो देखनी चाहिए। वह दो बार की टॉपर है, लेकिन नकल से पास होती है। कोई भी ऐसा एग्जाम नहीं हुआ कि उसके पास से चिट न पकड़ी गई हो। वह फेक आईडी से हमारी आईडी पर कमेंट करके हमारा हैरेसमेंट कर चुकी है। हम मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहते। वैष्णवी हमारे खिलाफ पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करे। हम बात आगे बढ़ाना नहीं चाहते।' ये कहना है वाराणसी की छात्रा ऐश्वर्या सिंह और प्राची पांडेय का। जिन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वैष्णवी को 22 मई को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में पीटा था। वैष्णवी ने 23 मई को सिगरा थाने में दोनों छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दैनिक भास्कर ने आरोपी दोनों छात्राओं से बातचीत की। वैष्णवी और उनके बीच आखिर विवाद कैसे शुरू हुआ और मामला मारपीट तक कैसे पहुंचा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… छात्रा ऐश्वर्या सिंह और प्राची पांडेय वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन फाइनल ईयर की छात्राएं हैं। उन्होंने घटना की सच्चाई बताते हुए वैष्णवी पर पिछले तीन वर्षों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं, मामले को लेकर पुलिस ने दोनों छात्राओं को विद्यापीठ चौकी भी बुलाया। पहले जानिए क्या हुआ था विवाद… सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वैष्णवी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन फाइनल ईयर की छात्रा है। वह इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भी है। पहले दो साल की टॉपर रह चुकी है। शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मानविकी संकाय में उसकी आखिरी परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में रुककर इंजॉय कर रहे थे। सभी एक-दूसरे की टी-शर्ट पर मैसेज लिखकर यादें संजो रहे थे। इसी दौरान वैष्णवी की क्लासमेट प्रिया और ऐश्वर्या से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए आरोपी छात्रा प्राची पांडेय ने क्या बताया ? रील बनाने के इरादे से आई थी वैष्णवी प्राची ने बताया- हमारे एग्जाम का आखिरी दिन था। सभी स्टूडेंट्स एग्जाम के बाद बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी वैष्णवी आई, वह रील बनाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, हमने मना कर दिया। क्योंकि उसकी रील्स बहुत ऑड होती हैं। मैं नहीं चाहती थी कि ऐसा वीडियो पब्लिक हो। इससे वह अग्रेसिव हो गई और गालियां देने लगी। हमने जब विरोध किया तो उसने मुझे और ऐश्वर्या को मोटी कहा। मेरे बाल खींचकर वहां से जाने लगी। उसके कहा कि तुम लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। इसके बाद मारपीट शुरू हुई। यह एक्शन का रिएक्शन था, मेरी जगह कोई भी होता तो यही करता। वह पहले भी मेंटली हैरेसमेंट कर चुकी है प्राची ने कहा कि वैष्णवी के लिए यह नया नहीं है। वह पहले भी फेक आईडी से मेरी आईडी पर कमेंट करके हैरेस कर चुकी है। इस संबंध में जब मैंने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी आईडी और ग्रुप का मामला है। इससे विश्वविद्यालय का कोई संबंध नहीं। इसलिए कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। मुझ पर वैष्णवी ने कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया है, जो पूरी तरह गलत है। अगर हम कपड़ा फाड़ने की कोशिश करते तो क्या वो बचता। हम भी लड़की हैं। हम जानते हैं कि किसी लड़की की इज्जत उसके लिए कितनी मायने रखती है। वैष्णवी ने जो तीन पार्ट में वीडियो डाला है, उसे हटाए और मामला रफा-दफा करे। अब जानिए ऐश्वर्या सिंह ने क्या कहा, जिसे मोटी कहकर भागी थी वैष्णवी… एक्शन पर ही होता है रिएक्शन ऐश्वर्या ने बताया- बिना किसी बात के कोई विवाद नहीं होता। वैष्णवी ने कुछ किया होगा, तभी ऐसा हुआ। यह बात वहां मौजूद हर कोई जानता है। यह सब हमारे साथ बहुत टाइम से चल रहा है। वैष्णवी ने हमें ऐसी गाली दी, जिसे ना मैं बोल सकती हूं। न ही कभी किसी के लिए इस्तेमाल कर सकती हूं। हमेशा एक साइड की गलती नहीं होती, दोनों साइड से कुछ न कुछ होता है। वह लगातार वीडियो डाल रही है और हमें डिफेम कर रही है। उसने पूरे विवाद पर एक सीरीज चलाई है, तीन वीडियो बनाए हैं। उसमें जो वर्डिंग उसने इस्तेमाल किया है, वह हम लोगों के लिए और हमारे मां-बाप की परवरिश के लिए गलत है। नकल करके टॉपर बनी है वैष्णवी ऐश्वर्या ने कहा - उसकी मां ने हम लोगों के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बहुत बातें की। हमारे मां-बाप की परवरिश पर उंगली उठाई। वो खुद देखें कि उनकी कैसी परवरिश है। हमें यहां रहना है और पढ़ना है। हम कुछ नहीं चाहते। लेकिन, वैष्णवी वीडियो हटा दे, हमारी यही मांग है। ऐश्वर्या और प्राची ने एक बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा- हां वैष्णवी टॉपर है, लेकिन वह कैसे टॉपर है। यह भी सभी को जानना चाहिए। कोई भी ऐसा एग्जाम ऐसा नहीं हुआ कि उसके पास से चिट नहीं पकड़ी गई हो। हर बार उसके पास से चिट मिलती है। वह कॉलेज भी नहीं आती फिर भी टॉपर है। प्राची पांडेय के पिता रंजन कुमार पांडेय टीचर हैं। ट्यूशन पढ़ाते हैं। ऐश्वर्या के पिता की मौत हो चुकी है। वो हरतीरथ इलाके में केबल ऑपरेटर का काम करते थे। ऐश्वर्या के दो भाई हैं। दोनों वैष्णवी की क्लासमेट हैं। अब जानिए वैष्णवी ने क्या कहा था वैष्णवी ने बताया था कि मैं परीक्षा देकर बाहर निकल रही थीं, तभी एक लड़की ने कहा कि ‘मेरे सामने से जा रही है, इसे हटाओ।’ इस पर मैंने ‘चुप कर मोटी’ कह दिया। इसके बाद लड़की भड़क गई और चिल्लाने लगी। वह पीछे से दौड़कर आई और मुझे पीटना शुरू कर दिया। उनके साथ ऐश्वर्या पांडेय भी थी। इसके बाद उसने अपने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो पोस्ट किए। इसमें ऐश्वर्या सिंह और प्राची पांडेय पर उसके मारपीट के आरोप लगाया और कहा कि वो मेरा कुर्ता फाड़ना चाहती थीं। वीडियो में वो रोते हुए नजर आई। दोनों छात्राओं के खिलाफ केस दर्ज सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया- वैष्णवी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों छात्राओं को विद्यापीठ चौकी बुलाकर पूछताछ की। मामले से जुड़े साक्ष्य भी मांगे गए हैं। वहीं, वैष्णवी से भी सबूत मांगे गए हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. कॉकरोच पार्टी पर इकरा बोली- CJI ने ठीक नहीं कहा:खुद के लिए 'मुल्ली' शब्द पर कहा- राजनीति में चमड़ी मोटी रखनी पड़ती है सपा सांसद इकरा हसन इन दिनों फुल फॉर्म में हैं। सहारनपुर में एक परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह पुलिस से भिड़ गईं। नतीजा, उन पर FIR हो गई। इसके बावजूद इकरा पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। कहती हैं- परिवार की मदद करना हमारा फर्ज है, लेकिन जो हुआ वो तानाशाही थी। हमसे बंद कमरे में जिस तरीके से बातचीत होती है, वह सिर्फ हम ही लोग जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज स्ट्रीट किस देश की सीमा से गुजरता है:UPSC प्रीलिम्स परीक्षा; यूपी के 9 जिलों में एग्जाम; फेस स्कैन के बाद एंट्री
    Next Article
    बरेली में 12वीं की आद्या सिंह बनी ‘मे क्वीन 2026’:ग्रैंड फिनाले में चार राउंड के बाद मिला खिताब, अनुष्का आनंद रहीं फर्स्ट रनर अप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment