Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

    12 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के पिता रमेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी कुछ समय पहले हुई थी। उनका आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। रमेश कुमार ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और उनकी बेटी को अपने माता-पिता से मोबाइल पर बात तक नहीं करने दी जाती थी। सीएससी लालगंज के डॉ. गौरव पांडे ने जानकारी दी कि महिला को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक जांच में महिला की मृत्यु काफी पहले होने की पुष्टि हुई है। डॉ. पांडे के अनुसार, महिला के शरीर में अकड़न मौजूद थी और गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे मारने के बाद शव को फंदे से लटका दिया। मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5:30 बजे फोन पर सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि बेटी ने फांसी लगाई थी, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उनका दावा है कि इससे स्पष्ट होता है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 20-25 दिन पहले भी ससुराल वालों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी और घटना के समय कुछ रिश्तेदार भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने VIDEO बनाकर किया सुसाइड:परिजन बोले- शिकायत के 5 दिन बाद भी रायबरेली पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप
    Next Article
    मीरा बाबा मेले के चढ़ावे में गबन का आरोप:बुलंदशहर में आज़ाद अधिकार सेना ने DM-SSP से जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment