Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में अलविदा जुमा, ईद पर पीस कमेटी बैठक:CO रुचि गुप्ता की शरारती तत्वों को चेतावनी, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कोतवाली परिसर में गुरुवार को आगामी अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ रुचि गुप्ता ने की। इसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, धार्मिक गुरु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सीओ रुचि गुप्ता ने उपस्थित लोगों से रमजान के अंतिम जुमे यानी अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर के त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। सीओ ने स्पष्ट किया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार, सड़क या किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी से मस्जिदों, ईदगाहों या निर्धारित स्थानों पर ही नमाज अदा करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट न डाले। सीओ ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अलविदा जुमा और ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर काजी अदील फारूकी, काजी नदीम उल हक, मौलाना असद मियां, आबिद हसन, हाजी मंसूर, खलील अहमद, सभासद नदीम, सभासद आफताब मलिक सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोनालिसा बोलीं- मैंने मर्जी से शादी की:मेरे साथ लव जिहाद नहीं हुआ, मम्मी-पापा बुआ के लड़के से शादी कराना चाहते थे
    Next Article
    कानपुर में तिरपाल कारोबारी के गोदाम में चोरी:चौकी से 100 मीटर पर वारदात, 10 लाख का सामान गायब; CCTV में चोर कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment