Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय निषाद बोले- क्रीमी लेयर आरक्षण खत्म हो:निषाद समाज को संवैधानिक हक मिलेगा, हमारी पार्टी फूलन देवी का सपना पूरा कर रही

    8 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पंचायत चुनाव, पिछड़ा वर्ग आयोग, निषाद समाज के आरक्षण, क्रीमी लेयर व्यवस्था और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने विपक्षी दलों पर पिछड़ों और निषाद समाज के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि निषाद पार्टी समाज को उसका संवैधानिक हक दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पंचायत चुनाव में देरी के लिए विपक्ष जिम्मेदार पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. संजय निषाद ने कहा कि चुनाव में देरी के लिए विपक्षी दल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान विपक्ष न्यायालय पहुंच गया, जिसके बाद अदालत के निर्देशों के अनुसार सरकार को काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रही है। सपा ने पिछड़ों के नाम पर सिर्फ राजनीति की पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन में देरी के सवाल पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वालों ने कभी संवैधानिक आयोग बनाने की पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, जिसके बाद राज्य में भी आयोग का गठन संभव हो सका। डॉ. निषाद ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने वर्षों तक पिछड़ों के नाम पर राजनीति की, लेकिन उनके अधिकारों को मजबूत करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। 2027 में बुंदेलखंड की सीटों पर मजबूती से लड़ेगी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी इस बार बुंदेलखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पिछली बार पार्टी ने बांदा की तिंदवारी और हमीरपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन संगठन मजबूत न होने के कारण सफलता नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि अब पार्टी का संगठन मजबूत हो चुका है और प्रत्याशी भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कालपी, तिंदवारी और हमीरपुर समेत कई सीटों पर निषाद पार्टी मजबूत स्थिति में है और भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। फूलन देवी के सपने को पूरा कर रही निषाद पार्टी फूलन देवी के नाम पर राजनीति किए जाने के सवाल पर डॉ. निषाद ने कहा कि राजनीति समाजवादी पार्टी कर रही है, जबकि निषाद पार्टी उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि फूलन देवी चाहती थीं कि निषाद समाज को आरक्षण, प्रतिनिधित्व और अधिकार मिले, लेकिन जब उन्होंने समाज के हक की बात की तो उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आज भी फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए और उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए। पहले सड़क पर लड़ते थे, अब सदन में लड़ रहे लड़ाई आरक्षण के मुद्दे पर डॉ. निषाद ने कहा कि पहले वह सड़क पर संघर्ष करते थे और अब सदन में निषाद समाज की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए लगातार दस्तावेज और तथ्य सरकार तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। क्रीमी लेयर व्यवस्था खत्म करने की मांग डॉ. संजय निषाद ने क्रीमी लेयर व्यवस्था को समाप्त करने की मांग उठाते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और वास्तविक पिछड़े वर्ग को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संपन्न परिवार लगातार आरक्षण का लाभ ले रहे हैं, जबकि गरीब और जरूरतमंद लोग आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए और निषाद समाज अब अपने अधिकारों और वोट की ताकत को समझ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान:सरयू तट से हटाया गया कचरा, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने– लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
    Next Article
    झांसी में एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग की मौत:10 दिन पहले बस ने रौंदा था, दोनों पैर काटने पड़े, मगर नहीं बच पाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment