Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सील्ड रोड पर टूरिस्ट और महिला कांस्टेबल में बहस:शिमला से वीडियो वायरल, वाहन रोकने और लाइसेंस मांगने पर बढ़ा विवाद

    1 day ago

    2

    0

    हिमाचल की राजधानी शिमला के सील्ड-रोड पर एक टूरिस्ट और महिला कांस्टेबल के बीच बहस हो गई। इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह घटना मरीना होटल के समीप की है, जहां ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल ने सील्ड रोड पर दौड़ रही गाड़ी को रोका। महिला कर्मी के मुताबिक, उन्होंने टूरिस्ट को बताया कि आगे सील्ड रोड है और इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। उन्होंने ड्राइवर को अपनी गाड़ी नीचे कार्ट रोड की ओर ले जाने के लिए कहा। इसी दौरान टूरिस्ट और महिला कांस्टेबल के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मीडिया कर्मियों से जताई नाराजगी घटनास्थल पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने बहस का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। वीडियो बनाए जाने पर महिला कांस्टेबल ने नाराजगी जताई और कथित तौर पर कहा कि लोग फोन लेकर तुरंत वीडियो बनाने पहुंच जाते हैं। कांस्टेबल बोली- टूरिस्ट से मांगा था लाइसेंस महिला कांस्टेबल ने कहा कि जब टूरिस्ट ने बहस की, तब उन्होंने ड्राइवर से लाइसेंस मांगा। इस पर टूरिस्ट नाराज हो गए। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। रिज व मॉल रोड को कनेक्ट करने वाली सड़कें सील्ड बता दें कि शिमला के रिज, लक्कड़ बाजार, मॉल रोड और सीटीओ चौक को कनेक्ट करने वाली सड़कों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इन सड़कों पर सरकार से परमिट लेने के बाद ही वाहन दौड़ाने की अनुमति है। ऐसे में बहुत से टूरिस्ट कई बार गाड़ी व बाइक लेकर रिज तक पहुंच जाते हैं। हालांकि, जगह-जगह स्थानीय प्रशासन ने सील्ड रोड के साइन बोर्ड भी लगा रखे हैं। मगर फिर भी टूरिस्ट सील्ड रोड में गाड़ी दौड़ाते हैं। बहुत सारे टूरिस्ट गूगल मैप पर रिज और मॉल रोड की लोकेशन डालते हैं। इससे वे गूगल मैप के जरिए भी सील्ड रोड से रिज व मॉल रोड पहुंच जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना शादी सहमति से संबंध खराब चरित्र का आधार नहीं:सुप्रीम कोर्ट बोला- रिश्ता टूटने को धोखा नहीं मान सकते, कांस्टेबल की नियुक्ति को मंजूरी दी
    Next Article
    जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment