Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में भीषण गर्मी, प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की:जिलाधिकारी ने लोगों से सावधानी बरतने और दोपहर में बाहर न निकलने की अपील की

    4 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के कारण हीटवेव (लू) की स्थिति गंभीर हो गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी जनपदवासियों से विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और लू का प्रभाव बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, श्रमिकों और बीमार व्यक्तियों पर अधिक पड़ता है। उन्होंने नागरिकों से स्वयं और अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। जनपद प्रशासन द्वारा हीटवेव से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाएं, ओआरएस, प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकायों को पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक केवल अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें तथा निर्जलीकरण से बचने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि खेतों, निर्माण स्थलों और खुले स्थानों पर काम करने वाले श्रमिक समय-समय पर विश्राम अवश्य करें। बच्चों और बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न जाने दें। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति में चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें और चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक के अश्लील मैसेज से परेशान छात्रा ने फांसी लगाई:मंगेतर को मैसेज कर बोला- पहले मेरे साथ घूमती थी, अब तेरे साथ घूम रही; शादी मत करना
    Next Article
    मेरठ में बकरा समेत कुएं में गिरा बकराचोर:तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने सकुशल निकाला, बाइक पर बकरा चुराकर भाग रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment