Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संवाद-कार्यक्रम में वंदे मातरम से मोहन भागवत का स्वागत:28 जिलों के खिलाड़ियों से करेंगे बातचीत, स्वंयसेवकों ने संभाली पूरी व्यवस्था

    21 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज में आज से संवाद कार्यक्रम शुरू हो गया है। ये 2 दिन तक चलेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत संवाद कार्यक्रम में काफिले के साथ पहुंचे हैं। उनके चारों तरफ मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जैसे ही डॉक्टर मोहन भागवत मंच पर पहुंचे, तुरंत वंदे मातरम का गायन शुरू हुआ। इसके बाद वे खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे, फिर बृज और पश्चिम प्रांत के 28 जिलों के खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। शुक्रवार को पहले दिन देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत स्वयं संवाद करेंगे। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की समस्याओं को सामने लाना और उनका निदान करना है। स्वयंसेवकों के हाथ में पूरी व्यवस्था इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि यहां अंदर की समस्त व्यवस्था स्वयंसेवकों ने संभाली हुई है। मुख्य गेट से लेकर प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र और फिर मुख्य पंडाल तक स्वयंसेवक हर जगह मौजूद हैं। लंच की जो व्यवस्था बनाई गई है, वहां भी स्वयंसेवकों ने जिम्मेदारी संभाली हुई है। स्वयंसेवक ही अतिथियों को खाना खिला रहे हैं। प्रथम चक्र से दिया जा रहा प्रवेश कार्ड मुख्य गेट से प्रवेश के बाद विभिन्न जनपदों से आ रहे खिलाड़ियों व अतिथियों को प्रवेश कार्ड भी दिया जा रहा है। यहां जगह-जगह टेबल लगाई गई है। जिन पर मौजूद स्वयंसेवक ही अतिथियों को उनकी पहचान के अनुसार, आईकार्ड व सीट अलॉट कर रहे हैं। उसी के अनुसार अतिथि अंदर प्रवेश करने के बाद अपनी सीटों पर बैठेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डॉ. मोहन भागवत दो दिनी संवाद कार्यक्रम को सर संघ चालक डॉ मोहन भागवत संबोधित करेंगे। काफिले के साथ वह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। उनके चारों तरफ मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जैसे ही डॉक्टर मोहन भागवत मंच पर पहुंचे, वंदे मातरम का गायन शुरू हुआ। कार्यक्रम संचालक ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। मोहन भागवत के संवाद से जुड़े पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 दिन पहले सुसराल आई विवाहिता का मिला शव:सीतापुर में घर के अंदर लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    उन्नाव में हादसे में मजदूर की मौत:ट्रैक्टर-ट्राली के इंजन में बैठकर घर लौट रहे थे, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment