Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला:शरीर पर 10-12 जगह गहरे घाव, पिता देखकर बेहोश हुए

    14 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में आवारा कुत्तों के हमले में 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची खेत से लौटते समय कुत्तों के झुंड का शिकार बन गई। उसके शरीर और गर्दन पर कई जगह गहरे घाव मिले। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना रविवार सुबह करीब सात बजे ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन प्वाइंट के पास हुई। ककरा निवासी नईम अपनी बेटी सवालिया के साथ खेत पर सब्जी तोड़ने गए थे। इस दौरान नईम ने बेटी को अपने भाई इकराम को बुलाने के लिए घर की ओर भेजा था। पिता से कुछ दूरी पर पहुंचते ही करीब पांच से छह आवारा कुत्तों के झुंड ने सवालिया पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची की गर्दन पर तीन जगह और शरीर पर 10 से 12 जगह गंभीर रूप से काट लिया। झुंड में 5 से 6 कुत्ते थे। मौके से गुजर रहे लोगों ने बच्ची को कुत्तों से घिरा देखा और उसके पिता नईम को सूचना दी। जब नईम अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी थी और कुत्ते उसे नोच रहे थे। यह दृश्य देखकर पिता बेहोश हो गए। मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और बच्ची को परिजनों की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए एंबुलेंस से घर ले गए। मजदूरी कर परिवार चलाता है पिता चाचा रफी अहमद ने बताया कि सवालिया की चार बड़ी बहनें फूल बी, असरा, निशरा और आलिया हैं, जबकि दो भाई अजीम और इकराम हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता नईम बटाई पर खेत लेकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद मां शबाना का रो-रोकर बुरा हाल है। ईएमओ डॉक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर और गर्दन पर कुत्तों के काटने के कई निशान थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चौक कोतवाली पुलिस बच्ची के घर गई। सीओ सिटी पंकज पंत और चौक कोतवाली निरीक्षण प्रदीप राय पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद उनसे पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया, परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया है। वह लिखकर भी दे रहे हैं। वहीं श्याम हेलपिंग इंसाइड संस्था को नगर निगम की तरफ से कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करने के लिए टेंडर दिया गया है। संस्था के कांट्रेक्टर गौरव के अनुसार, दिसंबर से लेकर अब तक तीन हजार कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की गई है। उन्होंने नगर निगम पर ही आरोप लगाए हैं। कहा, पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र एवं श्वान गृह के परिसर की बाउंड्री उठाने के लिए कई महीने पहले मांग की थी। लेकिन नगर निगम ने कोई ध्यान नही दिया। 20 लाख का रुपये का अभी बकाया है। उन्होंने कहा, अगर परिसर की बाउंड्री उठ जाती तो हम 3 वाहन लगाकर कुत्तों को पकड़ने का काम करते। अभी एक वाहन से कुत्तों को पकड़ा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के नमो घाट पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:10-12 गार्ड्स ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया; 5 दोस्त घूमने गए थे
    Next Article
    गोरखपुर में सरयू में डूबने से भाई-बहन की मौत:गोताखोरों ने रेस्क्यू कर मौसी को बचाया, छुट्‌टी में ननिहाल घूमने आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment