Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु में 3 दिन में 3246 बदमाश गिरफ्तार:एंटी-ड्रग टास्क फोर्स ने 419 ड्रग तस्करों से गांजा-नशीली दवाएं जब्त किया, इनकी कीमत 1.43 करोड़

    9 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु पुलिस ने 3246 बदमाशों को हिरासत में लिया और 419 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पिछले तीन दिनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 15,349 लोगों की जांच की। इनमें 12,650 हिस्ट्रीशीटर और 2,699 गैर-हिस्ट्रीशीटर शामिल थे। इनमें 844 लोगों को विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 48 घंटे के भीतर विजय ने चार बड़े फैसले लिए थे। इनमें तमिलनाडु के हर जिले में करीब 65 एंटी-ड्रग टास्क फोर्स (ANTF) बनाने का फैसला शामिल था। इन्हीं टास्क फोर्स के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ एक्शन लिया गया। पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियां जब्त की, कीमत 1.43 करोड़ NDPS एक्ट के तहत ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 294 मामले दर्ज किए और राज्यभर में 419 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने 267.756 किलोग्राम गांजा और 2476 नशीली गोलियां भी जब्त कीं। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 43 लाख बताई गई है। DGP बोले- CM के निर्देश पर अभियान चलाया तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय ने बयान में कहा- यह अभियान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया। पुलिस राज्य में शांति और लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम कर रही है। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु CM विजय के काफिले के लिए अलग लेन:केरलम में आशा वर्करों की सैलरी 3 हजार बढ़ाई; नई सरकार वाले 3 राज्यों में बदलाव बंगाल से तमिलनाडु और केरलम तक नई सरकारों ने सत्ता संभालते ही प्रशासनिक और सियासी, दोनों स्तरों पर खुद को अलग दिखाने की कोशिश शुरू कर दी है। तमिलनाडु के सीएम विजय ने शुरुआती 12 दिन में अपने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने का आदेश दिया है। महिला सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन फोर्स’ शुरू की है। सरकार ने हर थाने में 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने का निर्देश दिया है। शिकायत दर्ज कराने की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। इसके साथ ही 21 साल से कम उम्र वालों को शराब बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुर में अवैध डांस बार, ग्राहक उड़ाते हैं नोट:डिमांड पर जमीन पर लेटकर नाचने लगी लड़की, रशियन कॉल गर्ल की 18 हजार तक बोली
    Next Article
    गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ चुराने वाला कर्मचारी अरेस्ट:कचरा बताकर 9 बक्सों में भरकर ले गया था, 2 करोड़ का घर, 1 करोड़ की दुकान खरीदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment