Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

    18 hours ago

    1

    0

    विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) के नेता थोल. थिरुमावलवन ने टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के अपनी पार्टी के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम व्यापक आंतरिक विचार-विमर्श के बाद स्वतंत्र रूप से लिया गया था। इस फैसले पर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए थिरुमावलवन ने कहा कि चुनावी फैसले राजनीतिक परिस्थितियों के आधार पर लिए जाते हैं और याद दिलाया कि वीसीके पहले डीएमके और वामपंथी दलों के साथ गठबंधन में रह चुकी है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है। मुझ पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाने के कई दुर्भावनापूर्ण प्रयास किए गए हैं। मैंने ऐसा एक बार भी नहीं किया है और अपने कार्यों से इसे साबित भी किया है। थिरुमावलवन ने कहा कि उन्होंने पहले तो यही कहा था कि वीसीके सिर्फ सरकार गठन का समर्थन करेगी और मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी। हालांकि, उन्होंने बताया कि टीवीके द्वारा निमंत्रण दिए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर अपना रुख बदलने का दबाव डाला।इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Cabinet Expansion | CM Vijay के कैबिनेट का विस्तार, 23 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 1967 के बाद पहली बार सरकार में शामिल हुई कांग्रेसउन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने का फैसला हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का था। मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझे व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर मुझसे इस फैसले पर पुनर्विचार करने और टीवीके के मंत्रिमंडल में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार करने का अनुरोध किया। वीसीके प्रमुख ने बताया कि पार्टी ने फैसला लेने से पहले दो घंटे से अधिक समय तक आंतरिक चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि बैठक के निष्कर्ष औपचारिक घोषणा से पहले डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन को बता दिए गए थे। हमने अपनी आंतरिक बैठक में इस पर दो घंटे से अधिक समय तक चर्चा की। फिर हमने गठबंधन के नेता एम.के. स्टालिन को इसकी जानकारी दी और समझाया। हमने इसके बाद औपचारिक घोषणा करने का निर्णय लिया।इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में सियासी पारा हाई, 'झुके नारियल' वाले बयान पर DMK-VCK में छिड़ी जुबानी जंगथिरुमावलवन ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि वीसीके औपचारिक रूप से टीवीके गठबंधन में शामिल हो गई है और जोर देकर कहा कि पार्टी ने स्वतंत्र रूप से काम किया है। उन्होंने कहा कि हम किसी गठबंधन में नहीं हैं। हम टीवीके गठबंधन में भी नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि समर्थन देना या न देना हमारा स्वतंत्र निर्णय और अधिकार है। बाहर के कई लोगों ने हमारी देरी का कारण बताया और हमारे खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया। किसी को भी हमारी ईमानदारी पर दाग लगाने का अधिकार नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bachendri Pal Birthday: Mount Everest पर तिरंगा फहराने वाली Bachendri Pal की कहानी, जिसने दुनिया में बढ़ाया India का मान
    Next Article
    Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: 'कोई ताकत नहीं रोक सकती', India बनेगा Top Arms Exporter

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment