Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, ट्रम्प अंदर मौजूद थे:सुरक्षाबलों ने संदिग्ध को गोली मारी, मौत; ट्रम्प की बेटी को भी हत्या की धमकी मिली थी

    17 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में एक संदिग्ध शख्स ने व्हाइट हाउस के पास करीब 30 राउंड फायरिंग की। भारतीय समयानुसार यह घटना शनिवार रात करीब 3:30 बजे से सुबह 5 बजे के बीच हुई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस के पास संदिग्ध हमलावर ने सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर गोलियां चलाईं, जहां US सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तैनात थे। अफसरों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर को गोली लगी। हॉस्पिटल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान 21 साल के नासिर बेस्ट के तौर पर हुई है। वह अमेरिका के मैरीलैंड राज्य का रहने वाला था। इस गोलीबारी में एक आम नागरिक भी गोली लगने से घायल हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि उसे हमलावर की गोली लगी या जवाबी फायरिंग के दौरान चोट पहुंची। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति ट्रम्प की बेटी को भी हत्या की धमकी मिली थी। इस मामले में एक इराकी युवक को गिरफ्तार किया गया था। वह ईरानी सेना से जुड़ा हुआ था। आरोपी के पास इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट यानी नक्शा भी मिला था। रिपोर्ट- हमलावर खुद को जीजस मानता था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासिर बेस्ट मानसिक रूप से परेशान था और वह पहले भी कई बार व्हाइट हाउस के आसपास देखा गया था। उसके खिलाफ कोर्ट का आदेश था कि वह व्हाइट हाउस के पास नहीं आए, लेकिन उसने इस आदेश को नहीं माना। रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जून 2025 को उसने सड़क पर गाड़ियों का रास्ता रोक दिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेंटल हेल्थ सेंटर भेजा गया था। करीब दो हफ्ते बाद, 10 जुलाई 2025 को वह व्हाइट हाउस के प्रतिबंधित इलाके में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गिरफ्तारी के समय उसने खुद को आज के दौर का जीजस बताया था। उसने अधिकारियों से यह भी कहा था कि वह गिरफ्तार होना चाहता था। इलाके में 40 मिनट तक लॉकडाउन जैसी स्थिति रही गोलीबारी के बाद व्हाइट हाउस परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद पत्रकारों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स हथियारों के साथ पूरे इलाके में तैनात हो गए और करीब 40 मिनट तक लॉकडाउन जैसी स्थिति रही। FBI, सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स के नॉर्थ लॉन को खाली करा दिया गया है। FBI डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सुरक्षा एजेंसियां फायरिंग की खबर पर कार्रवाई कर रही हैं। व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक दूर चली गोलियां सीक्रेट सर्विस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्हें 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू NW इलाके में गोली चलने की सूचना मिली थी। यह इलाका व्हाइट हाउस से करीब एक ब्लॉक दूर है। एजेंसी ने कहा कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी जानकारी की पुष्टि करने में जुटे हैं। वॉशिंगटन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग की ओर से घटना पर तुरंत कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। ट्रम्प ने सीक्रेट सर्विस और कानूनी एजेंसियों की तारीफ की राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस गोलीबारी के बाद सीक्रेट सर्विस और कानूनी एजेंसियों की तारीफ की है। ट्रम्प ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद तेजी और पेशेवर तरीके से कार्रवाई की, जिसकी वजह से हमलावर को तुरंत रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर शूटिंग के सिर्फ एक महीने बाद हुई है, जिससे यह साफ होता है कि भविष्य के राष्ट्रपतियों की सुरक्षा के लिए और ज्यादा मजबूत सिस्टम की जरूरत है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा इसी बात की मांग करती है कि वॉशिंगटन डीसी में अब तक का सबसे सुरक्षित सुरक्षा क्षेत्र बनाया जाए। 26 अप्रैल: वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला इससे पहले वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान भी फायरिंग हुई थी। कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की थी। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया था। उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी। चश्मदीद बोले थे- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान जैसे ही फायरिंग हुई, कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई थी। कार्यक्रम में मौजूद सभी गेस्ट आपस में बातचीत और डिनर कर रहे थे। लेकिन गोलीबारी की आवाज सुनते ही कार्यक्रम में शामिल गेस्ट कुर्सी और टेबल के नीचे छिप गए थे। 2024 में चुनाव से पहले ट्रम्प पर गोली चली थी 13 जुलाई 2024 को ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। बटलर शहर में कैंपेन रैली को संबोधित करते समय एक हमलावर ने 400 फीट की दूरी से असॉल्ट राइफल से गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूती हुई निकल गई। गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत ट्रम्प को चारों तरफ से घेर लिया था और सुरक्षित बाहर ले गए। ट्रम्प को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल गई। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को तुरंत मार गिराया। इस घटना में रैली में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ट्रम्प ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘मुझे ईश्वर ने उन्हें बचाया।’ ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका- कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड के पास केमिकल टैंक लीक, जहरीली गैस-टैंक फटने का खतरा अमेरिका के कैलिफोर्निया में केमिकल टैंक लीक हो गया। डिज्नीलैंड थीम पार्क से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित एयरोस्पेस फैक्ट्री में रखा केमिकल टैंक शुक्रवार को ओवरहीट हो गया। इसके बाद आसपास के करीब 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती हमला, 24 मौतें:82 लोग घायल; जाफर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे
    Next Article
    अमेरिका- कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड के पास केमिकल टैंक लीक:जहरीली गैस-टैंक फटने का खतरा; 40 हजार लोगों ने घर छोड़ा, स्कूल बंद, शेल्टर फुल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment