Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में भाजपा नेता समेत 9 पर F.I.R. का आदेश:न्यायिक कर्मी को घर में घुसकर पीटा, महिलाओं से छेड़छाड़-लूटपाट की

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर दीवानी न्यायालय के कर्मचारी को घर में घुसकर जमकर पीटा। इसके बाद उस पर जानलेवा हमला किया। बीच बचाव करने पहुंची घर की महिलाओं से अश्लीलता की और उन्हें बदनीयती से छुआ। इसके बाद घर में लूटपाट कर नगदी-जेलवरा लेकर भाग निकला। भाजपा नेता की शिकायत लेकर थाने पहुंचे न्यायिक कर्मी के मामले में पुलिस ने सक्रियता नहीं बरती और उस पर ही समझौते के बाद मामले को निपटाने का दबाव बनाया। कोर्ट ने पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर परिवाद स्वीकार कर लिया और पुलिस को तत्काल केस दर्ज कर एक्शन का आदेश दिया है। पहले बताते हैं पूरा मामला कैंट थाना क्षेत्र सिकरौल निवासी दीवानी न्यायालय का कर्मचारी सुरेश सोनकर ने अपने अधिवक्ताओं के जरिए अदालत में बीएनएसएस की धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय कर्मचारी के घर में घुसकर उसके परिवार पर जानलेवा हमला लूटपाट व छेड़खानी के मामले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है। आरोप था कि 20 जनवरी 2026 को समय रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के मध्य प्रार्थी के पट्टीदार व पड़ोसी क्रमशः भाजपा नेता मनोज कुमार सोनकर, उसकी पत्नी अन्नू सोनकर, उसके पुत्र व पुत्री अकुंश सोनकर, अन्नु सोनकर व कोमल सोनकर व शशिकान्त साहनी उर्फ पिंपुल, प्रिंस सोनकर उर्फ बाबा, कुमकुम सोनकर, उमंग सोनकर उर्फ लड्डू, शम्भू सोनकर, शौर्य उर्फ आलू सोनकर, सुमन सोनकर ने हमला किया। मामूली विवाद को लेकर हाथो में लाठी-डन्डा और लोहे की राड लेकर प्रार्थी के मकान पर चढ़ आये तथा भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगे। जब प्रार्थी ने उपरोक्त लोगो को गलियां देने से मना किया तो वे लोग अपने हाथों में लिये लाठी-डण्डा व लोहे की राड से जान लेने की नियत से मारने-पिटने लगे। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य लोग बीचबचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारने की कोशिश की। प्रार्थी और प्रार्थी के परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर में भागे, तब सभी हमलावर घर के अन्दर घुस आये तथा प्रार्थी की पत्नी किरन सोनकर, पुत्र अर्थराज सोनकर, पुत्री गुनगुन उर्फ अर्पणा व अनन्य उर्फ कुनाल, उत्कर्ष सोनकर को हत्या कर देने की नियत से अपने-अपने हाथो में लिये लाठी-डण्डा व राड से बुरी तरह से मारने लगे। अकुंश सोनकर ने प्रार्थी की पत्नी किरन सोनकर के गले में पड़ी सोने की चेन जबरदस्ती नोच लिया तथा प्रिंस सोनकर उर्फ बाबा व रवि सोनकर प्रार्थी की पुत्री गुनगुन उर्फ अर्पणा सोनकर से शारीरिक छेड़छाड करने लगे। वहीं सुजल सोनकर ने प्रार्थी की पुत्री के गले में पड़ी सोने की चेन जबरदस्ती नोंच लिया तथा घर रखे समानो को तोड़ने फोड़ने लगे। घर के अन्दर आलमारी में रखे पर्स जिसमें 30 हजार नगद रखे थे को मनोज सोनकर ने जबरदस्ती उठा कर अपने पास रख लिए। इस मामले में पुलिस से शिकायत करने पर जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित ने अदालत की शरण ली। इस मामले में कोर्ट की टिप्पणी के बाद भाजपा नेता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए भाजपा नेता, उसकी पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का कैंट पुलिस को आदेश दिया है। अदालत में न्यायालय कर्मी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव, आकाश सोनकर व संदीप यादव ने पक्ष रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फसल चोरी रोकी, दंपति पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से हमला:महोबा में घायल पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती, दोनों पक्षों से शिकायत
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप; ओमान ने 10 ओवर में 5 विकेट गंवाए:ऑस्ट्रेलिया ने 4 बैटर्स को बोल्ड किया, जम्पा ने नदीम को LBW किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment