Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाटरपार्क में नहाने गए 7 साल के बच्चे की मौत:बदायूं में कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमार्टम, अवैध पार्क सील, केयर टेकर गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में वाटरपार्क में नहाने गए 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शनिवार को गांव में बने निर्माणाधीन वाटरपार्क में नहाने गया था। इस दौरान वहां कई बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान वह अचानक पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजन बदहवास हो गए। परिवार वाले शव को घर ले गए और बिना पुलिस को सूचना दिए उसे दफना दिया। रविवार को पिता की तहरीर के बाद प्रशासन ने कब्र खुदवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल वाटर पार्क को सील कर केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना अलापुर थाना क्षेत्र की है। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला जिला मुख्याल से 14 किलोमीटर दूर भसराला गांव में जफर (32) पत्नी शबाना (27) बेटी निखत (8) हसनैन (7) अदनान(4) (रूबिया) के साथ रहते हैं। हसनैन दूसरे नंबर पर था। जफर मजदूरी करके परिवार पालते हैं। वह दिल्ली में रिक्शा भी चलाते हैं। हादसे वाले दिन वह घर पर नहीं थे। बेटे की मौत की खबर मिली तो वह आनन-फानन में शव दफना दिया था। घटना के कुछ घंटे बाद बच्चे के पिता जफर ने पुलिस को तहरीर देकर वाटरपार्क संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर मोहित सिंह की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर बच्चे का शव बाहर निकाला गया। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। जांच में सामने आया कि जिस वाटरपार्क में हादसा हुआ, वह बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था। संचालक 30 रुपए टिकट पर सभी को आने की परमिशन दे रहा था जबकि वहां बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। न लाइफगार्ड मौजूद था और न ही सुरक्षा घेरा बनाया गया था। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाटरपार्क को सील कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर वाटरपार्क संचालक और केयर टेकर नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर बिना अनुमति पार्क चलाने, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जल नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है। बच्चे की सांस नली व पेट में पानी भरा हुआ निकला। वहीं लीवर, ब्रेन और लंग्स में कंजस्टेड आया है। सरल शब्दों में कहें तो इंटरनल आर्गन में आक्सीजन सप्लाई न होने के कारण ब्लड का प्रवाह रुक गया था। अब इन मानकों पर चलेंगे वाटरपार्क एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जिलेभर के वाटरपार्क और स्वीमिंग पूल एवं अन्य जल मनोरंजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए सात दिन का विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान कुछ बिंदुओं पर जांच होगी। जांच में जो भी वाटरपार्क फेल साबित होगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। • वैध लाइसेंस एवं आवश्यक अनुमति पत्रों की जांच। • स्विमिंग के लिए स्थानीय निकाय की अनुमति व एनओसी। • प्रशिक्षित लाइफगार्ड की उपलब्धता। • प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं। • सुरक्षा घेरा, चेतावनी बोर्ड एवं गहराई संबंधी संकेतक। • सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं सक्रियता। • महिला एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था। • विद्युत सुरक्षा एवं फिसलन रोकने संबंधी प्रबंध। • अग्निशमन व अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता। • आपातकालीन निकास मार्ग एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन। ------------------------------- यह खबर भी पढ़िए… योगी बिजली संकट पर सख्त, बोले- ऊर्जा मंत्री फील्ड में उतरें; गांव हो या शहर, बिजली सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए यूपी में बिजली संकट पर सीएम योगी ने कहा है कि बिजली सप्लाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किसी भी स्तर पर कोई चूूक हुई तो एक्शन तय है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री और राज्य मंत्री को फील्ड में उतरकर कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने को कहा है। सीएम ने साफ कहा कि गांव से लेकर शहर तक निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में घुसा तेंदुआ, 200 लोग डरकर छतों पर चढ़े:बहराइच में 2 घंटे तक गलियों में घूमता रहा, वन दरोगा समेत 5 को नोंचा
    Next Article
    आजमगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म:तीन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ था मुकदमा, एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment