Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बोर्ड परीक्षा 2026: सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी परीक्षा संपन्न:3 लाख परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, नकल के 3 और 5 फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाए

    5 hours ago

    1

    0

    माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की परिषदीय परीक्षा के तहत 20 फरवरी को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट के कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर हुआ। प्रदेश भर में दोनों पालियों को मिलाकर कुल 51,22,005 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 48,23,046 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,98,959 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यानी करीब तीन लाख छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। प्रयागराज की स्थिति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जनपद में 333 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में 93.23 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई और 6,378 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में 81,745 छात्र उपस्थित हुए। जिले में 7 सचल दलों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। नकल पर सख्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद प्रदेश में कुल 3 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए, जिनमें फिरोजाबाद, मैनपुरी और कन्नौज के छात्र शामिल हैं। इसके अलावा गोरखपुर, प्रतापगढ़, झांसी, कन्नौज और एटा में 5 छद्म परीक्षार्थी (दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए) पकड़े गए। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एलडीए का एक्शन:40 बीघा में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर, डालीबाग में 3 मंजिला कॉम्पलेक्स सील
    Next Article
    तालाब में गिरी कार, मासूम समेत चार की मौत:कानपुर देहात में पांच घायल, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment