Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में सरयू में डूबने से भाई-बहन की मौत; छुट्‌टी में ननिहाल घूमने आए थे

    18 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सरयू नदी में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मौसी को गोताखोरों ने बचा लिया। तीनों मंदिर के पास नदी में नहाने गए थे। संतुलन बिगड़ने से तीनों करीब 40 फीट गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद एक बच्ची ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। नदी से किशोरी और एक बच्चे को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला का इलाज जारी है। दूसरी बच्ची का शव करीब दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान ग्राम उसरी थाना सिकरीगंज निवासी प्रिंस (11) पुत्र ओमकार और शिवानी (13) पुत्री ओमकार के रूप में हुई है। वहीं, मेहड़ा निवासी माया (16) पुत्री विष्णु का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला गोला थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर बहराइच में तेंदुए ने वन दरोगा समेत 5 को नोंचा, डरकर लोग छतों पर चढ़े; 2 घंटे तक गलियों में घूमता रहा बहराइच में एक तेंदुआ गांव में घुस गया। सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने उसे गलियों में घूमता हुआ देखा। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया। तेंदुआ करीब 2 घंटे तक गांव की गलियों, खेतों और घरों के आसपास घूमता रहा। इसी बीच वह ग्रामीणों पर भी झपट पड़ा। उसने चार लोगों को पंजा मार दिया। उन्हें हाथ और पैर में चोट आई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर किया। रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ वन विभाग के दारोगा पर झपट पड़ा। उन्हें नोंचकर घायल कर दिया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के मौजीपुरवा गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ केस; महोबा में PM मोदी पर टिप्पणी का मामला PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ वाराणसी के चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को वाराणसी महिला व्यापार मंडल की नेता सुनीता सोनी ने तहरीर दी थी। भाजपा नेताओं का कहना है कि वाराणसी के सांसद के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं राजनीतिक शिष्टाचार के विरुद्ध है। पढ़िए पूरी खबर मिर्जापुर में किशोरी की गला दबाकर हत्या; घर से 200 मीटर दूर मिला शव, चेहरे-गर्दन और होंठ पर चोट के निशान मिर्जापुर में 15 साल की किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। किशोरी के गले पर रस्सी और होंठ पर चोट के निशान मिले हैं। रविवार सुबह करीब 6 बजे किशोरी का शव ग्रामीणों को मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और किशोरी के परिजनों को दी। मौके पर पहंची किशोरी की मां उसका शव देखकर बेहोश हो गई। परिजनों ने उन्हें संभाला और शव की पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर आईजी और एसपी भी पहुंचे। एसपी ने परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला पड़री थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, पैर में लगी गोली सहारनपुर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गौकशी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सीओ अभितेश सिंह ने बताया- बड़गांव पुलिस देर रात संदिग्ध वाहन और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शिमलाना गांव की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी गय्यूर पुत्र सज्जाद के पैर में गोली लगी। गौकशी, चोरी, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर….. योगी सरकार का बड़ा फैसला- अब कक्षा-9 से AI की पढ़ाई; 600 स्कूलों में ड्रीम लैब बनेंगे यूपी में अब कक्षा- 9 से छात्र AI और रोबोटिक्स की पढ़ाई करेंगे। सीएम योगी ने स्कूली शिक्षा को इंडस्ट्री 4.0 के दौर से जोड़ने की बड़ी पहल की है। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में NELCO के साथ 600 राजकीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ड्रीम लैब बनाने के लिए अहम समझौता (MoU) हुआ। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा और महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी मौजूद रहीं। पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि यह समझौता सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य में निवेश है। बदलती औद्योगिक जरूरतों को देखते हुए छात्रों को नई तकनीक और इंडस्ट्री 4.0 से जुड़े कौशल सिखाना जरूरी है। महीनों केस लटकाया तो नपेंगे अफसर, योगी की चेतावनी- आंकड़ों की बाजीगरी नहीं चलेगी यूपी की राजस्व अदालतों में सालों से तारीख-पे-तारीख भुगत रहे आम नागरिकों और किसानों के लिए राहत की खबर है। सीएम योगी ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दो टूक लहजे में कहा कि जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों में अधिकारियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के बाद भी यदि कोई मामला पेंडिंग रहता है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सीधे गाज गिरेगी। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा- राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली केवल कागजों और आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जमीन पर आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिलना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जवान का दर्द-मां ने जिन हाथों से पाला, वही काटा:ITBP जवानों के सामने कैसे सरेंडर हुई कानपुर पुलिस, VIDEO में देखिए
    Next Article
    वाराणसी के नमो घाट पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:10-12 गार्ड्स ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया; 5 दोस्त घूमने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment