Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में ट्रक ने 2 दोस्तों को कुचला, मौत; रोजा रखे थे, इफ्तार के बाद स्कूटी से निकले

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर में तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्चर ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों रोजा रखे थे, रोजा इफ्तार के बाद स्कूटी से तरावीह पढ़ने की बात कहकर घर से निकले थे। इस दौरान नवाबगंज में गंगा बैराज को जाने वाली सड़क पर सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल के पास कंक्रीट मिक्चर ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। इन दोनों के अलावा तीसरा दोस्त अरमान दूसरी स्कूटी से पीछे आ रहा था। हादसा देखकर वह बदहवास हो गया और दोनों के परिजनों को फोन पर जानकारी दी। कोहना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हैलट भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मोहम्मद अहमद (16) और मोहम्मद अर्श (15) निवासी प्रेमनगर, चमनगंज के रूप में हुई है। अब कोहना पुलिस दोनों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराने की कार्रवाई कर रही है। हालांकि, परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को राजी नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर... लखीमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 बाइकों में टक्कर, 3 युवकों की मौत लखीमपुर-खीरी में तेज रफ्तार दो बाइकें आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 4 में 1 और दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गये। ट्रैक्टर चालक, गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंसे युवकों को बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी सीएचसी भेजा गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन घायलों का इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर… फिरोजाबाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, प्रेमी ने भी खुद का गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती फिरोजाबाद में प्रेम संबंधों के चलते एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद उसके प्रेमी ने भी अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना टूंडला क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती के पड़ोस के युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। लगभग तीन साल पहले परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो युवती की शादी कहीं और कर दी गई। शादी के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन बताया जा रहा है कि उसका प्रेमी से संपर्क बना रहा। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी कोर्ट से चोरी का आरोपी 23 साल बाद बरी; चार्जशीट के साक्ष्य पेश नहीं कर सकी पुलिस वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय ने चोरी के केस में 23 साल आरोपी को बरी कर दिया। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर चार्जशीट में लगाए गए आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सुबूत नहीं मिले। इस वजह से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय प्रताप ने आरोपी को बरी कर दिया। अभियोजन के वकील ने बताया कि गंगाराम यादव ने 29 जून 2003 को दशाश्वमेध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि 28/29 जून 2003 को रात में लगभग 2.00 बजे उसके मकान में चहारदीवारी से एक व्यक्ति कूदकर उसके कमरे के पास आ गया तथा सामान की चोरी करने लगा। जिस पर उसके कुत्ते के भौंकने की आवाज पर उसकी और उसके परिवार की नींद खुल गयी तो लोगों ने शोर मचाया तो मुहल्ले के बहुत से लोग आए और चोर को पकड़ लिया। चोर ने अपना नाम प्रकाश चन्द शर्मा उर्फ टिल्लू निवासी त्रिपुरा भैरवी थाना-दशाश्वमेघ बताया था। पढ़िए पूरी खबर मंत्री संजय निषाद के PRO पर गाली-गलौज का आरोप, गोंडा मत्स्य विभाग के CEO ने तकनीकी कर्मचारी संघ अध्यक्ष को लिखा पत्र, फिशरमैन HO अटैच गोंडा जिले के मत्स्य विभाग में तैनात मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के निजी पीआरओ राजीव कुमार यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंद्रजीत सिंह ने राजीव यादव पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, मां को गाली देने, धमकी देने और शोषण करने का आरोप लगाया है। इंद्रजीत सिंह ने इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेने के लिए उत्तर प्रदेश तकनीकी कर्मचारी संघ, मत्स्य विभाग के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। यह पत्र 24 जनवरी को लिखा गया था। पत्र लिखे जाने के बाद, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कार्रवाई करते हुए गोंडा मत्स्य विभाग में तैनात फिशरमैन प्रशांत कुमार को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच कर दिया है। प्रशांत कुमार को मुख्यालय अटैच करने का कारण यह है कि उन्होंने ही इंद्रजीत सिंह को गाली-गलौज की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई थी। राजीव कुमार यादव ने प्रशांत कुमार के फोन पर ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी थी। फिशरमैन प्रशांत कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को जब उनके अधिकारी इंद्रजीत सिंह तरबगंज में एक सरकारी कार्य में व्यस्त थे, तब राजीव यादव का फोन आया। प्रशांत ने फोन पर बात की, जिस दौरान राजीव यादव ने उनके फोन पर ही अधिकारी के लिए गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पढ़िए पूरी खबर… कुलदीप सेंगर के भाई को सरेंडर करने का आदेश:दिल्ली HC ने दिया 24 घंटे का समय दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की कस्टोडियल डेथ मामले में दोषी जयदीप सिंह सेंगर उर्फ अतुल सिंह को कल तक यानी 24 घंटे में सरेंडर करने का आदेश दिया है। जयदीप कुलदीप सेंगर का भाई है। कोर्ट ने इस मामले में एक स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की है। जयदीप सिंह सेंगर को इस मामले में सह-दोषी कुलदीप सिंह सेंगर के साथ दस साल की सजा सुनाई गई थी। जयदीप सिंह सेंगर ने अपनी दस साल की सजा को निलंबित (सस्पेंड) करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील ने अदालत को बताया कि जयदीप सिंह सेंगर कल तक संबंधित जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर देंगे। अदालत ने इस आश्वासन को दर्ज करते हुए सरेंडर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूरी खबर पढ़ें मथुरा में जगमोहन में केवल सेवायत गोस्वामी की एंट्री होगी वृंदावन में भगवान बांके बिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों और कमेटी के बीच उपजे विवाद के बाद हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में जगमोहन में भगवान को विराजमान कर दर्शन कराने का गोस्वामियों से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जगमोहन में सेवायत के अलावा किसी अन्य गोस्वामी के जाने पर भी रोक लगा दी गयी है। वहीं जगमोहन मीडिया किसी का इंटरव्यू भी नहीं करेगी। गुरुवार की देर शाम को बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनजमेंट कमेटी द्वारा आपातकालीन बैठक बुलाई गई। जिसमें कमेटी द्वारा एक बार फिर बांके बिहारी मंदिर सेवायत गोस्वामियों से यह अपेक्षा की गई है कि वह ठाकुर जी को जगमोहन में बैठा कर दर्शन कराये। ताकि मंदिर के हर कोने से भक्तों को सुगमता और सरलता से ठाकुर जी के दर्शन हो सके। पढ़ें पूरी खबर बहराइच में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को बस ने कुचला बहराइच नानपारा मार्ग पर झिंगहा घाट के पास शुक्रवार सुबह एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें... सहारनपुर में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत:रिसेप्शन में शामिल होने आया था, डांस करते समय चली गोली सहारनपुर में एक शादी समारोह के रिसेप्शन कार्यक्रम में दूल्हे के ताऊ का दामाद ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली एक युवक को जा लगी। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात उस समय हुई जब रिसेप्शन कार्यक्रम में मेहमानों की भीड़ मौजूद थी और डीजे पर संगीत चल रहा था। कुछ लोग मंच के सामने नाच रहे थे। इसी दौरान रोहित उपाध्याय नामक युवक ने कथित तौर पर हर्ष फायरिंग की। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। घटना थाना मंडी क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर:खाली डंपर से टकराई कार, देहरादून में एग्जाम और शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सहारनपुर में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी घायल हो गया। तीनों दोस्त देहरादून प्रतियोगी परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के बाद वे वहीं एक शादी समारोह में शामिल हुए। बुधवार देर रात वे कार से सहारनपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंची, वह आगे चल रहे खाली डंपर से टकरा गई। मृतकों की पहचान शिवकुमार उर्फ शिविन (22) निवासी गांव रनियाला दयालपुर, नकुड़ और वंश (24) निवासी बालाजी पुरम कॉलोनी, दिल्ली रोड के रूप में हुई है। हादसे में महादेव कॉलोनी निवासी अंश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई। पढ़ें पूरी खबर कानपुर-सागर हाईवे पर 30 किमी. लंबा जाम:2 ट्रक खराब होने से 12 घंटे से वाहनों की लंबी कतारें लगीं, एंबुलेंस भी फंसी रहीं कानपुर-सागर हाईवे पर पिछले 12 घंटे से 30 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन फंसे रहे। पुलिस जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर चौराहे के पास देर रात दो ट्रक खराब हो गए थे। जिसके बाद से जाम लग गया। रात होने के कारण कुछ वाहन चालक सो गए। जिसके कारण हाईवे पर वाहनों की कतारें लगातार बढ़ती चली गईं। सुबह होते-होते यह जाम करीब 30 किलोमीटर लंबा हो गया। जिससे हजारों वाहन चालक और यात्री घंटों तक फंसे रहे। पढ़ें पूरी खबर गंगा में लापरवाही बरतने पर नाविकों पर FIR, 7 नामजद:150 से अधिक नावों की जांच, 11 सीज, एसीपी बोले- लाइफ जैकेट जरूरी वाराणसी में बीते दिनों नाव की टक्कर में एक नाव के डूबने और उसमे बैठे लोगों के लाइफ जैकेट न पहनने के मामले के सामने आने के बाद वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी पुलिस ने गंगा में नाव संचालन की रिवाइज एडवाइजरी जारी करने के बाद गंगा में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दशाश्वमेध और भेलूपुर सर्किल के थानों की पुलिस ने एसीपी गौरव कुमार और एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में नाव और बोट की जांच किया। इस दौरान नाव में अधिक सवारी और बिना लाइफ जैकेट के सवारी मिलने पर अस्सी चौकी प्रभारी रणजीत कुमार की तहरीर पर पांच FIR और दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 3 FIR दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ रद्द किए:कहा- उन्हें टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं; अमेरिकी राष्ट्रपति थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
    Next Article
    प्रयागराज में नसबंदी के बाद महिला की मौत:लाश लादकर सड़क पर पहुंची महिलाएं, जाम लगाया; परिजनों ने जमकर हंगामा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment