Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पारा 46°C पार, चलती कार में आग लगी:गर्मी इतनी कि गैंडे, बाघ और हाथी भी बेहाल; 50 शहरों में लू चल रही

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। रविवार को पूरे प्रदेश में तेज धूप निकली। 50 से अधिक शहरों में गर्म हवाएं चलीं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लखनऊ में सिग्नल पर रेड लाइट के दौरान लोगों को धूप से राहत देने के लिए चौराहों पर ग्रीन शेड लगाए गए। मुजफ्फरनगर में एक चलती कार में आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। भीषण गर्मी से बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ और हाथी बेहाल हो गए। दिनभर तालाब के आसपास ही घूमते रहे। लखीमपुर-खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में गैंडा तालाब में बैठा दिखाई दिया। आज 54 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है। इनमें से 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट है। यानी यहां झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलेंगी। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के 24 जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने सोमवार से शुरू हो रहे नौतपा में भी आंधी और बारिश की आशंका जताई है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नौतपा और तपाएगा। इससे पहले, शनिवार को बांदा 46.2°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज में 46°C, झांसी में 44.9°C, वाराणसी 44.7°C और हमीरपुर 44.7°C रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई। मथुरा, अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा में आंधी चली। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण एसिडिटी की समस्या और निपटने के उपायों के बारे में जान लीजिए... देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C चल रहा है। इसमें अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ध्यान न देने पर ये प्रॉब्लम बड़ी हो सकती है। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव और घरेलू उपायों से एसिडिटी से निजात पाई जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें... मौसम की तस्वीरें- मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट है। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। पंजाब से लेकर दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान तक एक विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर पश्चिमी यूपी पर पड़ेगा। इससे कहीं-कहीं बादल गरजने, ओले गिरने, झोंकेदार हवाएं चलने और छिटपुट बारिश की संभावना बनेगी। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक UP में ‘कॉकरोच पार्टी’ बैन कराएंगे:अखिलेश का CJP को सपोर्ट; राजभर बोले-सपा ने हार मानी; लाल-काला हिट ट्रेंड हो रहा
    Next Article
    ‘कॉकरोच’ मैन बोला- यमुना मां को बचाना है:मथुरा में नदी साफ नहीं हुई तो जान दे दूंगा; मुझे धमकी दी जा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment