Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक के अश्लील मैसेज से परेशान छात्रा ने फांसी लगाई:मंगेतर को मैसेज कर बोला- पहले मेरे साथ घूमती थी, अब तेरे साथ घूम रही; शादी मत करना

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर में एक 19 वर्षीय युवती ने बदनामी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि दबौली निवासी युवक फर्जी आईडी बनाकर युवती को अश्लील मैसेज भेज रहा था। इतना ही नहीं, उसने युवती के मंगेतर को भी मैसेज कर उसके चरित्र पर सवाल उठाए। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। वह पढ़ाई के साथ एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी करती थी। परिवार में उसकी दो छोटी बहनें भी हैं। पिता के मुताबिक, बेटी की शादी हाल ही में तय हुई थी। इससे पहले उसकी दबौली निवासी एक युवक से करीब एक साल तक दोस्ती थी। शादी तय होने के बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर युवक उसे लगातार परेशान करने लगा। मंगेतर को भेजे अश्लील मैसेज परिजनों का आरोप है कि युवक पहले युवती को अश्लील मैसेज भेजता था। बाद में उसने युवती के मंगेतर का नंबर हासिल कर उसे भी मैसेज करने शुरू कर दिए। मंगेतर से कहता था- जिस लड़की से शादी कर रहे हो, वह अच्छी नहीं है। पहले मेरे साथ घूमती थी, अब तेरे साथ घूम रही। उससे शादी मत करना। कमरे में फंदे से लटका मिला शव शनिवार शाम युवती ऑफिस से घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। देर रात छोटी बहन उसे खाना खाने बुलाने पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बिठूर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मोबाइल में मिले कई आपत्तिजनक मैसेज जांच के दौरान पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें कई आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोबाइल से कुछ मैसेज भी मिले हैं। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेठ के बेटे के इश्क में पति को मार डाला:मुरादाबाद में महिला ने करंट लगाकर की पति की हत्या;पत्नी और उसके प्रेमी समेत 4 अरेस्ट
    Next Article
    सोनभद्र में भीषण गर्मी, प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की:जिलाधिकारी ने लोगों से सावधानी बरतने और दोपहर में बाहर न निकलने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment