Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख:प्रतापगढ़ में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, तीन किसानों को भारी नुकसान

    20 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के चकवड़ गांव में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे किसान तूफान यादव, रोघई हरिजन और राजेंद्र प्रसाद को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण आसपास के खेतों में खड़ी फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। खेतों से उठती लपटें और धुएं का गुबार देखकर ग्रामीण और किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक करीब 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। फसल जलने से प्रभावित किसानों के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल उनकी सालभर की मेहनत का सहारा होती है, और इस अचानक हुए नुकसान ने उन्हें तोड़ दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और मायूसी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्राट मिहिर भोज को जाति विशेष से जोड़ने का विरोध:ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा- क्षत्रिय समाज का अपमान हो रहा, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
    Next Article
    प्रयागराज में जाली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़:देवरिया से ऑपरेट रहा था नेटवर्क, 1.18 लाख के नकली नोट संग चार मेंबर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment