Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Latest

    बंकर में प्रिंस और सुरक्षा अलर्ट पर उठ रहे सवाल, हूती विद्रोहियों से कैसे निपटेगा सऊदी अरब?

    सऊदी अरब पर हूतियों विद्रोहियों का हमला जारी है। हूतियों के हमले के बाद सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। सुरक्षा अलर्ट पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सऊदी अरब और हूती युद्ध में अब आगे क्या होगा?

    तन पर सिर्फ अंडरवियर, फ्लैट में यौन वधर्क दवाएं; शिवा केस में नया ट्विस्ट

    लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का मामला उलझता जा रहा है. श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर मिलीं यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं और टॉयज की कड़ियां भी इस केस से जोड़कर देखी जा रहीं हैं. शिवा के शरीर पर मिले निशानों और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस आरोपियों की तलाश में दिल्ली समेत कई ठिकानों पर दबिश दे रही है. नेपाल में भी दबिश दिए जाने की जानकारी सामने आई है.

    दिल्ली में प्रोटेस्ट को लेकर अलर्ट! CAPF की तैनाती बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

    राजधानी में संभावित प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह 20 अक्टूबर तक केंद्रीय बलों की तैनाती को बढ़ा दे। इस संबंध ने दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है।

    चिकन मेश क्या है? इसे लगाने से सीमेंट नहीं हटती, दरार भी नहीं पड़ेगी

    घर बनाने के बाद दीवारों पर दरार आना और सीमेंट झड़ना एक आम समस्या बन जाती है. लेकिन, घर बनाते वक्त एक उपाय कर लेने से ऐसी समस्याएं जिंदगी भर सामने नहीं आती है. चलिए जानते हैं आखिर करना क्या है?

    कर्नाटक HC ने SC और ST Reservation बढ़ाने वाले 2022 के कानून के प्रावधान रद्द किए

    कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए आरक्षण 15 से बढ़ाकर 17 प्रतिशत और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए तीन से बढ़ाकर सात प्रतिशत करने संबंधी 2022 के राज्य के कानून के प्रावधानों को सोमवार को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि बढ़ा हुआ आरक्षण 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा का उल्लंघन करता है। मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और न्यायमूर्ति के. एस. हेमलेखा की पीठ ने कहा कि ‘कर्नाटक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (शैक्षणिक संस्थानों में सीट और राज्य के अधीन सेवाओं में नियुक्तियों या पदों का आरक्षण) अधिनियम, 2022’ की धारा-3, कुल आरक्षण को 50 प्रतिशत से अधिक ले जाकर संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन करती है। अदालत ने अपने फैसले में कहा, “अधिनियम की धारा-3 को उस सीमा तक निरस्त किया जाता है, जहां तक इसके तहत कुल आरक्षण 50 प्रतिशत की सीमा से अधिक हो जाता है क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन करता है।” अदालत ने अधिनियम की धारा-4 को भी निरस्त कर दिया जिसके तहत राज्य सरकार की सेवाओं में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण बढ़ाने का प्रावधान था।अदालत ने इसे ‘‘असंवैधानिक’’ करार देते हुए कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन करती है। आरक्षण की 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा उच्चतम न्यायालय ने 1992 के ऐतिहासिक ‘इंदिरा साहनी बनाम भारत सरकार’ मामले में निर्धारित की थी। बाद के कई फैसलों में भी इस सीमा को बरकरार रखा गया है।उच्च न्यायालय का यह फैसला कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर आया। इस कानून के तहत अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 56 प्रतिशत कर दिया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई नीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में पारित इस विधेयक को 11 जनवरी 2023 को राज्यपाल की मंजूरी मिली थी।इसके अगले दिन, 12 जनवरी 2023 को इसे कर्नाटक राजपत्र में प्रकाशित किया गया था। इस बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण में वृद्धि को रद्द करने का उच्च न्यायालय का फैसला एक गंभीर घटनाक्रम है। इसका राज्य में सामाजिक न्याय, शैक्षणिक अवसरों और सरकारी नौकरियों पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।उन्होंने कहा, “हम न्यायपालिका और उस संवैधानिक ढांचे का सम्मान करते हैं, जिसके तहत वह काम करती है। इसके साथ ही, यह फैसला पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की राजनीतिक जवाबदेही और केंद्र की भाजपा नीत सरकार की निरंतर निष्क्रियता पर बुनियादी सवाल खड़े करता है।

    Gen Z में क्रश रिसेशन! क्यों कम हो रहा है डेटिंग का क्रेज़?

    जेन जी के बीच डेटिंग को लेकर इंटरेस्ट कम होने की चर्चा हो रही है. नए लोगों से मिलना, डेटिंग ऐप चलाना और रिजेक्शन का डर कुछ यंगस्टर्स को थका रहा है. इसी ट्रेंड को ‘क्रश रिसेशन’ कहा जा रहा है. साल 2025 के एक सर्वे में 53% सिंगल लोगों ने कहा कि वे डेटिंग से थक चुके हैं और 46% ने इससे ब्रेक लिया. क्या जेन जी प्यार से नहीं, बल्कि डेटिंग के झंझट से परेशान है?

    रामलीला मैदान की बुकिंग फुल, इस साल सिर्फ 3 दिन खाली, जानिए आयोजकों को चुकाने होंगे एक दिन के कितने लाख रुपये?

    दिल्ली के रामलीला मैदान में एक दिन के लिए विरोध प्रदर्शन या रैली करने के लिए कितना खर्च आता है? इसकी जानकारी सामने आई है। इस साल रामलीला मैदान की बुकिंग पहले से ही लगभग फुल है।

    बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से भिड़ने वाले रग्बी प्लेयर पर गिरी गाज, क्लब ने किया बर्खास्त

    इंग्लैंड के रग्बी क्लब सराकेंस ने टोटोआ औवावा को एक नई घटना के बाद तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। 21 साल के औवावा इसी साल जून में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से जुड़े लंदन के नाइटक्लब विवाद के कारण चर्चा में आए थे।

    राधिका अंबानी की ड्रेस पर दिखी पूरी 'कृष्ण लीला', कॉर्सेट और लहराते दुपट्टे के साथ लगीं खूबसूरत, लेटेस्ट है डिजाइन

    राधिका अंबानी ने 'स्वदेश' के एक साल पूरा होने पर खूबसूरत कॉर्सेट ड्रेस पहनी थी, जिसमें कलमकारी का काम किया गया है। राधिका की स्कर्ट पर पूरी कृष्ण लीला को दिखाया गया है। देखिए तस्वीरें।

    ऋतिक रोशन की 'काबिल' का चाइल्ड आर्टिस्ट, अक्षय कुमार और एमएस धोनी संग आए नजर, अब क्वांटम फिजिक्स से बनाई नई पहचान

    जस खेतानी ने 100 से ज्यादा विज्ञापनों और ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' में काम किया, लेकिन शोबिज छोड़कर साइंस चुनी। महज 20 साल की उम्र में वह क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम कर रहे हैं।

    मनी प्लांट का सूखना ना कर दे गरीब! पत्तियों को देखकर समझें दिक्कत

    मनी प्लांट की पत्तियां पीली, भूरी या मुड़ी हुई नजर आ रही हैं? इन्हें नजरअंदाज न करें, क्योंकि पौधा पूरी तरह खराब होने से पहले अपनी परेशानी के कई संकेत देता है. कभी पानी की कमी, तो कभी ज्यादा धूप या फंगल इन्फेक्शन इसकी वजह हो सकता है. जानें मनी प्लांट की पत्तियों के 6 बड़े संकेत, उनके पीछे की वजह और पौधे को फिर से हरा-भरा बनाए रखने के आसान गार्डनिंग टिप्स.

    वाराणसी में ट्रेन से पकड़ा गया तस्कर, ले जा रहा था लाखों की कीमत वाले कछुए

    वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने कुंभा एक्सप्रेस के जनरल कोच से 24 जीवित दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं. इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने अमेठी निवासी 20 वर्षीय मोनू कंन्जड़ को गिरफ्तार किया है.