Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 हजार घरों में कल 2 घंटे बिजली नहीं आएगी:बुलंदशहर के नैथला फीडर पर मरम्मत व केबिल डालने का काम होगा

    10 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में 6 मई 2026 (बुधवार) को दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत नगरीय वितरण उपखंड-प्रथम के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वलीपुरा से पोषित नैथला फीडर पर मरम्मत और केबिल डालने का काम किया जाएगा। यह शटडाउन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान गंगेरू, सुहेरा, हरतौली सहित नैथला फीडर से जुड़े लगभग 10 हजार घरों और कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से ही पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उपखंड अधिकारी वीके वर्मा ने बताया कि कार्य पूरा होने के तुरंत बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, स्व-गणना पोर्टल शुरू:एटा में की गई बैठक, अब घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी
    Next Article
    बिजनौर में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई:तीन युवक गंभीर घायल, बिजली का खंभा टूटा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment