Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 लेन की बनाई जाए 23 किमी पुश्ता एलिवेटेड:नोएडा डीएनडी से प्रस्तावित एलिवेटेड से जुड़ेगी, यमुना एक्सप्रेस पर बनेगी रोटरी, एयरपोर्ट को मिलेगी कनेक्टिविटी

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के डीएनडी से सीधे सेक्टर-150 तक एलिवेटेड बननी है। इसमें पुश्ता रोड पर 23 किमी लंबी एलिवेटेड यूपीडा बनाएगा। जिसका ड्राइंग तैयार हो गया है। ये रोड छह लेन की है। हालांकि प्राधिकरण का कहना है भविष्य में बढ़ते यातायात को देखते हुए इस रोड को कम से कम 10 लेन का बनाया जाए। इतना स्पेस दिया जाए कि इसे बाद एक्सटेंड कर 8 से 10 लेन कका किया जा सके। इसी के अनुसार ड्राइंग भी तैयार की जाए। शासन से अप्रूवल के बाद इस रोड का निर्माण शुरू किया जा सकता है। इससे नोएडा एक्सप्रेस वे पर भार कम होगा साथ ही दिल्ली से एयरपोर्ट को सीधे कनेक्टिविटी मिल जाएगी। सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि ये रोड यूपीडा ही बनाएगा। प्राधिकरण बोर्ड से इससे पहले ही अप्रूवल मिल चुका है। यूपीडा ही सिचाईं विभाग से एनओसी भी लेगा। तीनो प्राधिकरण इसमें आने वाली लागत का खर्चा वहन करेंगी। इस ट्रैक के बनने से एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक भार कम होगा। ये एलिवेटेड रोड छह लेन की बनाई जाएगी। हालांकि प्राधिकरण ने कहा कि इसे 10 लेन का बनाया जाए। इसकी एक वजह दिल्ली का ट्रैफिक है जिसे लखनऊ और आगरा जाना है वो भी इस पर आएगा। इस ट्रैक में सबसे ज्यादा हिस्सा नोएडा प्राधिकरण का ही होगा। इसलिए खर्चा भी प्राधिकरण का ज्यादा होगा। डीएनडी से सीधे यमुना एक्सप्रेस वे तक पुश्ता एलिवेटेड को 1.5 किमी की प्रस्तावित डीएनडी से सेक्टर-94 की एलिवेटेड से जोड़ा जाएगा और पुश्ता एलिवेटेड को यमुना एक्सप्रेस वे से एक रोटरी के जरिए जोड़ा जाएगा। जिससे लोग सीधे यमुना एक्सप्रेस वे जा सकेंगे। वो ही एयरपोर्ट से सीधे जुड़ा है। इस पूरी एलिवेटेड पर पांच लूप होंगे इस एलिवेटेड पर पांच लूप बनाए जाएंगे। इस लूप के जरिए वाहन चालक नोएडा के अलग-अलग सेक्टर से उतर और चढ़ भी सकेंगे। एलिवेटेड के दोनों अंतिम छोर पर रोटरी बनाई जाएगी। लेन बढ़ने से इसका बजट भी करीब 200 से 300 करोड़ बढ़ सकता है। लेकिन ये भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी:11 हजार दीपों से महाआरती होगी, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ होगा
    Next Article
    उन्नाव में सीएनजी ऑटो ड्राइवरों का प्रदर्शन:नवाबगंज नगर पंचायत पर अवैध वसूली का आरोप, SDM से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment