Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 मिनट में मौत के मुंह से निकाला, VIDEO:कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म पर अचानक गिरा शख्स, GRP इंस्पेक्टर ने दिया CPR

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर सेंट्रल पर GRP इंस्पेक्टर ने एक व्यक्ति को मौत के मुंह से 10 मिनट में निकाल लिया। शनिवार शाम एक बुजुर्ग अचानक प्लेटफार्म पर गिरता देख इंस्पेक्टर जीआरपी दौड़कर पहुंचे। उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही लगा कि उसे दिल का दौरा पड़ा है, उसे CPR दिया। इस प्रयास से उसकी जान बच गई। व्यक्ति एक समय बिल्कुल अचेत हो गया था, लेकिन कुछ ही मिनट बाद उसकी स्थिति ठीक हुई। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना का पूरा सीसीटीवी सामने आया है। पढ़िए रिपोर्ट में कि उस समय कैसे इंस्पेक्टर ने एक बुजुर्ग की जान कैसे बचा ली। 10 मिनट के प्रयास में बच की जान शनिवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जीआरपी थाना से बाईं तरफ एक बुजुर्ग व्यक्ति पैदल जा रहा था, तभी वह अचानक जमीन पर गिर गया। उधर सामने से ही इंस्पेक्टर जीआरपी ओम नारायण सिंह थाना की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने व्यक्ति को गिरते हुए देखा, तो वह उसकी तरफ दौड़े। उसे उठाया, हिलाया, लेकिन वह अचेत हो गया था। तभी उन्होंने जल्दी से पानी मंगाया। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर को लगा कि उसे दिल का दौरा पड़ा है और उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए हैं। व्यक्ति के हाथ पैर ढीले पड़ गए थे उन्होंने तुरंत ही उस व्यक्ति को सीपीआर देना शुरू किया। ओम नारायण सिंह ने बताया कि कुछ मिनट बाद ऐसा लगा कि जैसे व्यक्ति की सांसें नहीं चल रही हैं, लेकिन लगातार कोशिश के बाद करीब 10 मिनट में उस बुजुर्ग व्यक्ति ने आंखें खोलीं। उसके हाथ-पैर ढीले पड़ चुके थे। स्टेशन पर बने अस्पताल के सेन्टर पर भी सूचना दी गई थी ओम नारायण सिंह ने बताया कि जब व्यक्ति जमीन पर गिरा, तो सबसे पहले प्लेटफॉर्म पर बने मधुराज अस्पताल के सेंटर पर सूचना दी गई, लेकिन वहां के डॉक्टर किसी अन्य मरीज को देखने गए थे। इसलिए उन्होंने खुद ही प्रयास जारी रखा। जैसे ही व्यक्ति की आंखें खुलीं, तब तक डॉक्टर भी आ गए और उसे अस्पताल भेज दिया गया। जेब में मिला रेलवे टीटीआई का आई कार्ड व्यक्ति की जेब से एक आईडी कार्ड मिला, जो रेलवे का था। उसमें राम शरण वर्मा नाम लिखा था, पोस्ट टीटीआई और सेक्शन टूंडला अंकित था। इस आधार पर रेलवे अधिकारियों को सूचना दे दी गई। हालांकि कार्ड पर जारी करने का वर्ष 2019 और वैधता 2024 तक लिखी थी। इस संबंध में रेलवे की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह व्यक्ति वर्तमान में कर्मचारी है या पूर्व कर्मचारी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में FSDA ने मिठाई की दुकानों पर की चेकिंग:बर्फी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    लखनऊ के मैकेनिक की कुवैत में लाश मिली:5 दिन से घर में नहीं जला चूल्हा; पत्नी बोली- कहा था घर पहुंचकर फोन करना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment