Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘10 रुपए का बिस्कुट’ वाले जकाती का पब्लिसिटी स्टंट:शोरूम उद्घाटन में भीड़ जुटाकर फंसे, ‘KISS मांगने’ से लेकर रेप के लग चुके आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    ‘10 रुपए का बिस्कुट कितने का है जी…’ फेम मेरठ के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शादाब जकाती ज्वेलरी शोरूम के ग्रांड इनॉगरेशन को लेकर कंट्रोवर्सी में हैं। जकाती ने 26 अप्रैल (रविवार) को शोरूम का इनॉगरेशन किया। बिना इजाजत हजारों की संख्या में भीड़ जुटा ली। ओपनिंग सेरेमनी में 10 से ज्यादा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को भी बुला लिया। इसके चलते रोड जाम हो गई, माहौल बिगड़ने से बचा। पुलिस ने देर रात शादाब जकाती सहित अन्य 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह पहली बार नहीं है जब जकाती के खिलाफ मुकदमा हुआ है। शादाब जकाती सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा करते रहते हैं। जकाती से जुड़े विवाद पढ़िए… सबसे पहले 26 अप्रैल को जो हुआ उसे जानते हैं मेरठ के हापुड़ रोड पर ग्रैंड स्क्वायर मॉल में शादाब जकाती ने अपना ‘जकाती ज्वेलर्स’ नाम से शोरूम तैयार किया है। काफी दिनों से इसकी ओपनिंग सेरेमनी की तैयारियां चल रही थीं। जकाती ने इसके लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सहित तमाम सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को कार्ड भेजकर इनवाइट किया। दस दिन से शादाब की टीम इसी काम में लगी थी। वो यूट्यूबर्स को कार्ड भेजकर निमंत्रण दे रहे थे। उनसे सोशल मीडिया पर ओपनिंग सेरेमनी का पीआर करा रहे थे। शादाब और उनकी बेटी भी ज्वेलरी शोरूम के प्रमोशन, ओपनिंग के वीडियो शेयर कर रहे थे। जकाती ने 24 अप्रैल को ओपनिंग सेरेमनी में मंतशा लाइबा, अनुज ठाकुर, कृष्णा सहित कई इंफ्लूएंसर्स बुला लिए। इन इंफ्लूएसर्स को देखने काफी भीड़ जमा हो गई। इसके कारण वहां माहौल बिगड़ने लगा। हजारों की संख्या में भीड़ जुटने से रोड जाम हो गई। शादाब, उनकी बेटी ने वहां रोड शो भी निकाला। सबकुछ बिना पुलिस की इजाजत के किया गया। इसके चलते पूरा लॉ एंड ऑर्डर प्रभावित हुआ। भीड़ इतनी हो गई कि वहां कॉम्प्लेक्स के दोनों साइड के एंट्री शटर बंद करने पड़े। भीड़ तब भी नहीं रुकी। पूरा हापुड़ रोड जाम हो गया। कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद नौचंदी पुलिस ने जाम खुलवाया। डंडे मारकर लड़कों को भगाया। इस पूरे मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद पुलिस ने देर रात शादाब जकाती सहित अन्य 10-15 पर अज्ञात में मुकदमा लिख दिया। पुलिस शादाब जकाती को तलाशती रही लेकिन वो नहीं मिले। अब जानिए पहले कब-कब कंट्रोवर्सी में घिरे जकाती साथी कलाकार के पति ने दर्ज कराया केस ये पहला मौका नहीं है जब जकाती कंट्रोवर्सी में घिरे हैं। जकाती पर मेरठ के दो थानों में पहले भी मुकदमा हो चुका है। अनकी साथी कलाकार इरम के पति खुर्शीद ने जकाती के खिलाफ 2 जनवरी 2026 को केस दर्ज कराया था। आरोप था कि जकाती उसकी पत्नी के साथ गलत व्यवहार करते हैं, मर्जी के बिना साथ ले जाते हैं। महिला कलाकार के पति को जान से मारने की धमकी शादाब जकाती ने अपनी ही साथी महिला कलाकार इरम के पति खुर्शीद को जान से मारने की धमकी दी। इरम के पति खुर्शीद ने इसकी भी शिकायत थाने में की थी। जिसके बाद पुलिस शादाब को पकड़कर लाई और पूछताछ की थी। हालांकि बाद में साथी कलाकार ने जकाती के फेवर में बयान दे दिया। बेटी से बनवाई शराबी की वीडियो शादाब जकाती अपनी नाबालिग बेटी से शराबी की वीडियो बनवाने के मामले में भी विवादित हैं। नवंबर 2025 में जकाती ने बेटी से शराबियों की एक्टिंग का एक वीडियो बनवाया। इस वीडियो में जकाती के साथ एक मेल आर्टिस्ट बैठा है। साथ ही जकाती की नाबालिग बेटी भी बैठी है। जो शराबियों की एक्टिंग करते हुए गानों पर झूमती दिख रही है। इस वीडियो के बाद जकाती को काफी ट्रोल किया गया। लोगों ने ये तक कहा कि ‘पैसे कमाने की चाहत में इतने भी मत गिरो कि अपनी बच्ची का तमाशा बना दो।’ वीडियो सामने आने के बाद जकाती पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (अश्लील कृत्य) और आईटी अधिनियम की धारा 67 (अश्लील सामग्री ऑनलाइन प्रसारित करना) के तहत केस दर्ज किया गया था। जकाती ने सफाई दी कि वीडियो में बच्ची उनकी अपनी बेटी है और वीडियो को गलत समझा गया। बाद में उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया और माफी मांगी थी। महिला पर अभद्र कमेंट करने में फंसे थे शादाब जकाती अपनी बेटी के साथ एक और वीडियो को लेकर विवादों में रहे थे। वीडियो में वे एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ दिखाई दिए थे। इसमें शादाब, एक किराने की दुकान पर बैठे हैं। बच्ची सामान लेने आती है। जकाती पैसे मांगते हैं तो वह कहती है कि पैसे मम्मी आकर देगी। वह बच्ची से अभद्र कमेंट करते हैं। फिर वह उसकी मां पर कमेंट करते हैं। कहते हैं कि जब यह इतनी खूबसूरत है तो इसकी मम्मी कितनी खूबसूरत होगी। इसके बाद वह उस बच्ची के घर पहुंचते हैं। आवाज देने पर घर का दरवाजा एक महिला खोलती है। महिला से शादाब कहते हैं कि तुम्हारी बच्ची सामान लेकर आई थी। अब तुम पैसे क्या दोगी? एक KISS ही दे दो। इसी बीच नाबालिग घर के अंदर से एक महिला के साथ बाहर आती है। जकाती से कहती है कि अंकल मेरी मम्मी ये हैं, जो मेरे साथ हैं। इसके बाद जकाती पैसे मांगने लगते हैं। इस वीडियो के खिलाफ भाजपा नेता राहुल ठाकुर की शिकायत पर FIR हो चुकी है। 27 नवंबर 2025 को पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार भी किया था। जमानत मिलने पर शादाब ने लोगों के समर्थन का आभार जताते हुए कहा था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। चूंकि, लोगों ने एक वीडियो पर नाराजगी जताई है, इसलिए वीडियो डिलीट कर दिया है। डॉक्टरों ने भी की थी शिकायत पिछले दिनों जकाती ने डॉक्टर्स को लेकर एक वीडियो कंटेंट शेयर किया था। इस वीडियो में डॉक्टर्स पर टिप्पणी की गई थी। इस पर मेरठ आईएमए और डॉक्टरों ने काफी आपत्ति जताई थी। शादाब जकाती के खिलाफ ज्ञापन भी पुलिस, प्रशासन को दिया था। झारखंड की महिला ने लगाए काम के बहाने रेप के आरोप 6 फरवरी 2026 को जकाती के साथ रील बनाने वाली झारखंड की एक महिला ने इंचौली थाने (मेरठ) में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई। आरोप लगाया कि शादाब ने उसे लगभग डेढ़ साल तक बंधक बनाकर रखा, जबरन रील बनवाई, घर का काम कराया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (रेप) सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर। तब जकाती ने आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा कि महिला ने मदद मांगी थी और उन्होंने मानवीय आधार पर उसे काम और घर की जरूरतें पूरी करने में मदद की। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जकाती की याचिका पर स्टे (रोक) देने से इनकार कर दिया। मस्जिद में रील बनाने को लेकर जारी हुआ था फतवा दिसंबर 2025 में भोपाल की ऐतिहासिक ताजुल मसाजिद में रील/वीडियो बनाने के बाद मुस्लिम संगठनों ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था। जकाती ने मस्जिद परिसर में बिना बुर्का/दुपट्टा पहने महिला के साथ रील (वीडियो) बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। पूरे मामले में पुलिस की बात पढ़िए... भीड़ जुटाने के प्रकरण में मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का बयान सामने आया है। एसपी का कहना है कि हापुड़ रोड पर जकाती ज्वेलर्स नाम से शोरूम की ओपनिंग में बिना अनुमति के काफी भीड़ जुटाई गई। वहां माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। भीड़ के कारण आमजन को काफी असुविधा हुई। ये ज्वेलरी शोरूम यूट्यूबर शादाब जकाती का है। पुलिस ने वहां पहुंचकर व्यवस्था सही कराई। शादाब जकाती व अन्य के खिलाफ मुकदमा किया गया है। पूरे मामले पर जब हमने शादाब जकाती से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं अटैंड किया। उनसे बात नहीं हो सकी है। कौन हैं शादाब जकाती? जकाती उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंचौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। क्रिकेट के शौकीन हैं। सऊदी अरब में बतौर ड्राइवर काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। शादाब का एक वीडियो '10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी...' हिट हो चुका है। इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। रैप सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं। अब वे सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में बदमाश लड़की ने कर्मचारी से 10 लाख लूटे; 2 लड़कों के साथ बाइक से आई थी; तमंचा ताना और बैग छीनकर भागी यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार को एक लड़की ने अपने दो बदमाशों के साथ मिलकर बीज भंडार के कर्मचारी से 10 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरी लड़की बाइक से आई थी। बदमाशों ने बीच सड़क कर्मचारी की बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। फिर एक ने तमंचा निकाला और कर्मचारी पर तान दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    उठक-बैठक करने वाले IAS ने इस्तीफा वापस लिया:रिंकू सिंह बोले-पोस्टिंग का लालच नहीं, बस काम करना चाहता हूं
    Next Article
    लखनऊ में बुजुर्ग से 1.15 करोड़ की ठगी:ट्रेडिंग-क्रिप्टो में मुनाफे का झांसा दिया, फर्जी बुकलेट-दस्तावेज दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment