Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 रुपए के जूस के लिए चले लाठी डंडे, VIDEO:20 मिनट तक होती रही मारपीट, 3 लोग घायल; 3 हिरासत में

    10 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुरावली कस्बे में शनिवार देर रात बस स्टैंड पर जूस के पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और डंडे चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कुरावली थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टैंड पर हुई। सोहेल पुत्र इदरीश की गन्ने के जूस की दुकान है। शनिवार रात प्रदीप पुत्र डालचंद गिहार जूस पीने दुकान पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि जूस के 10 रुपए के भुगतान को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, क्योंकि दुकानदार ने 20 रुपए की मांग की थी। मामूली कहासुनी जल्द ही बड़े झगड़े में बदल गई, और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बस स्टैंड पर करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान लाठी-डंडों और दुकान के सामान का भी इस्तेमाल किया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में सोहेल पक्ष की ओर से बीच-बचाव करने आए खुशनसीब पुत्र अफसर और उनके साथ आए दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'वेद-विज्ञान' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी:भारतीय ज्ञान परम्परा और वेदों की प्रासंगिकता पर चर्चा
    Next Article
    कमला नेहरू नगर में महिला ग्रुप का होली मिलन:गीत, नृत्य और कविता पाठ से रंगारंग प्रस्तुतियां दीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment