Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 रुपए के लिए हत्या, सिर भूना, आंखें-गाल खाए:बाराबंकी में पिता बोले- पैसे के लिए आरोपी नरभक्षी बन गया था

    7 hours ago

    1

    0

    10 रुपए की आइसक्रीम के लिए बेटे की हत्या कर दी। उसने तो सिर्फ पैसे मांगे थे। आरोपी ने नरभक्षी बनकर बेटे को मार डाला। सिर काटकर सिर्फ चूल्हे में भूना नहीं था, बल्कि उसकी आंखे और गाल नोच खाए। सिर का मांस भी नोचा था। यह कहना है बाराबंकी के आइसक्रीम दुकानदार के पिता का, जिसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी सिर काटने के बाद सीधे उसे झोपड़ी में ले गया। वहां जब पुलिस पहुंची तो वह कटा सिर चूल्हे की आग में पका रहा था। वहां का मंजर देखकर कोई भी सहम जाए। अभी तक युवक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मामला शनिवार का टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसवाल गांव का है। पहले एक नजर में घटना… पारा बेहटा गांव का रहने वाला बब्लू (21) 4 भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। अभी 3 दिन पहले ही आइसक्रीम बेचने का काम शुरू किया था। शनिवार को बब्लू रोज की तरह बर्फ बेचने निकला था। परसवाल गांव के पास शंकर यादव (50) से उसका झगड़ा हो गया। 10 रुपए की आइसक्रीम खाकर वह पैसे नहीं दे रहा था। मामूली कहासुनी में शंकर इस कदर आगबबूला हुआ कि वह दौड़कर घर के अंदर गया और बांका ले आया। इसके बाद शंकर ने बांका से बब्लू पर हमला कर दिया और सरेआम उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। हत्या करने के बाद शंकर भागने के बजाय बब्लू का कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर के अंदर लेकर चला गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। अब पढ़िए पिता ने क्या कुछ बताया… बब्लू के पिता पुनवासी राजभर ने बताया- हमारा बच्चा परसवाल बर्फ बेचने गया था। आरोपी झोपड़ी में बैठा था। उसने हमारे लड़के को आवाज देकर रोका और बर्फ लिया। बर्फ लेने के बाद वह अपनी झोपड़ी में चला गया। पैसा मांगने पर वह काफी देर तक नहीं आया। आरोपी झोपड़ी से गन्ना काटने वाला बांका लेकर आया। उस समय हमारे बेटा का ध्यान दूसरी तरफ था। एक व्यक्ति पीछे से पेटी से बर्फ निकाल रहा था, तो उसने कहा कि आगे से बर्फ ले लो। इतने में वह पीछे से आया और गर्दन पर वार कर सिर काट दिया और सिर को लेकर भाग गया। आरोपी सिर को झोपड़ी में ले जाकर चूल्हे की आग में भूनने लगा। बेटे की आंख और गाल चबा डाला। पुलिस ने बताया- बेटे का एक्सीडेंट हो गया है पिता ने बताया कि हमें इस घटना की जानकारी पुलिस से मिली। पुलिस ने हमसे पूछा कि आपके बेटे का क्या नाम है। हमने बब्लू बताया। तब पुलिस ने कहा कि तुम्हारे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और हमें टिकैतनगर थाने बुलाया गया। हमने कहा कि हमारा बेटा तो बर्फ बेचने गया है। पुलिस ने हमसे सच्चाई छिपाकर बुलाया था। गांव के अनिल राजभर ने बताया, पैसों को लेकर विवाद हो गया था। इसी के बाद आरोपी ने बांका मारकर बब्लू का सिर काटकर झोपड़ी में ले गया। वहां मिट्टी के चूल्हे पर सिर को भूनने लगा और उसका मांस खा लिया। बबलू अपने परिवार के साथ एक छोटी टिन शेड की झोपड़ी में रहता था। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… वाराणसी में गोतस्करों की मुखबिरी करने पर युवक की हत्या, घर से खींचकर ले गए दबंग; लात-घूंसों से पीटकर मार डाला वाराणसी में गौतस्करी की मुखबिर करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। हमलावरों का पीछा करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में हेरिटेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। रात में भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही करती रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में श्मशान घाट का रास्ता बदहाल:जलभराव से फिसलकर लोग गिर रहे, बुजुर्ग घायल
    Next Article
    कानपुर में 24 घंटे के भीतर 3 युवकों का सुसाइड:महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग, पत्नी से झगड़े और मोबाइल चोरी से आहत होकर दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment