Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 दिन से चल रहा धरना आधी रात को हटाया:मिर्जापुर में पुलिस और कांग्रेस का कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, तीन घंटे चला हंगामा

    1 hour ago

    2

    0

    मिर्जापुर में अहरौरा और विंध्याचल के कथित अवैध टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार देर रात खत्म करा दिया गया। 10वें दिन प्रशासन ने बलपूर्वक धरना हटाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस-प्रशासन के बीच करीब तीन घंटे तक तीखी बहस और धक्का-मुक्की होती रही। रात करीब 10:30 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई थीं। धरने पर बैठे कांग्रेस नेता भोजन की तैयारी कर रहे थे, तभी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल स्थल खाली करने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें भोजन तक नहीं करने दिया गया और तैयार खाना बाहर फेंक दिया गया। एसडीएम के निर्देश पर बढ़ा तनाव एसडीएम सदर गुलाब चंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और धरना खत्म करने का आदेश दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा को लेकर प्रशासन द्वारा किए गए पत्राचार की प्रतियां मांगीं। इस पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। अधिवक्ता को गाड़ी में बैठाने की कोशिश विरोध के दौरान अधिवक्ता सतीश मिश्रा ने आपत्ति जताई, जिस पर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने उन पर नशे में होने का आरोप लगाया, जिसे मिश्रा ने खारिज करते हुए मेडिकल जांच की मांग की। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। धक्का-मुक्की में जिला सचिव घायल इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में कांग्रेस के जिला सचिव विवेक पटेल घायल हो गए। उनका आरोप है कि पुलिस ने हाथ मरोड़ा, जिससे चोट आई। उन्हें रात करीब 3 बजे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ। आधी रात गेट से भी हटाए गए कार्यकर्ता करीब तीन घंटे की तनातनी के बाद प्रशासन ने सभी कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कार्यकर्ता गेट पर बैठ गए, लेकिन रात करीब 1:30 बजे वहां से भी उन्हें हटा दिया गया। जिलाध्यक्ष बोले- आश्वासन के बावजूद जबरन हटाया धरना धरना दे रहे जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल ने कहा कि प्रशासन ने कार्रवाई की प्रतियां देने का आश्वासन मिलने पर शुक्रवार को धरना खत्म करने की बात कही थी। इसके बावजूद जबरन धरना समाप्त कराया गया। ‘शुद्धि-बुद्धि यज्ञ’ भी कर चुके थे कार्यकर्ता उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दी गई है और आगे की रणनीति निर्देश के अनुसार तय होगी। गौरतलब है कि आंदोलन के नौवें दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “शुद्धि-बुद्धि यज्ञ” भी किया था। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर खाली है, लेकिन राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन गेम में 15 लाख हारे, फिर गायब हो गए:गोंडा पुलिस ने अवधी लोक गायिका के पति को अयोध्या से किया बरामद
    Next Article
    बलिया में टावर पर चढ़ी प्रेमिका की जिद पूरी:बलिया में प्रेमी संग मंदिर में लिए सात फेरे, पंडित ने उम्र और रजामंदी की पुष्टि कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment