Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 साल क किशोर का शव पेड़ से लटका मिला:सीतापुर में बकरी चराने निकला था, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र में एक 12 साल के किशोर का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अवधेश (12) पुत्र पप्पू राजवंशी निवासी ग्राम बीरमपुर, ग्राम पंचायत आदिलपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अवधेश रविवार दोपहर करीब एक बजे घर से बकरी चराने के लिए निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के उत्तर दिशा में स्थित सुधीर सिंह की बगिया में उसका शव पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर मछरेहटा थाना प्रभारी प्रभात गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक अवधेश एक सीधा-सादा और शांत स्वभाव का लड़का था। उसकी इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में शोक और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे घटना को लेकर स्तब्ध हैं। थाना प्रभारी प्रभात गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में कैंसर मरीजों को राहत:हर महीने तीसरे शनिवार को विशेषज्ञ डॉ. शशांक चौधरी करेंगे परामर्श
    Next Article
    परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार:ट्रैक्टर विवाद में बुजुर्ग की हत्या का मामला, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment