Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 वर्षीय बालक प्रयागराज जंक्शन से लापता:जीआरपी ने ढाई घंटे में सीसीटीवी से खोजा, मां को सौंपा

    19 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज जंक्शन पर लापता हुए 12 वर्षीय बालक बिजय को जीआरपी पुलिस ने मात्र 2 घंटे 25 मिनट के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने उसे उसकी मां को सौंप दिया, जिससे परिवार में खुशी लौट आई। यह घटना आज सुबह की है। जनपद प्रयागराज के थाना खीरी अंतर्गत ग्राम बहराइचा निवासी धनेश्वरी देवी अपने 12 वर्षीय पुत्र बिजय और ससुर के साथ रायबरेली से त्रिवेणी एक्सप्रेस द्वारा प्रयागराज पहुंची थीं। वे गांव जाने के लिए प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 स्थित पैसेंजर हॉल में विश्राम कर रहे थे, तभी बिजय भीड़ में कहीं भटक गया। काफी खोजबीन के बाद जब बालक नहीं मिला, तो परेशान मां धनेश्वरी देवी ने तत्काल थाना जीआरपी प्रयागराज को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह ने तुरंत क्यू.आर.टी. (QRT) टीम और रात्रि अधिकारी को सक्रिय किया। टीम ने बिना समय गंवाए स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। क्यू.आर.टी. टीम ने बालक के हुलिए के आधार पर सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य प्लेटफार्मों पर भी सघन तलाश शुरू की। पुलिस के त्वरित एक्शन और तकनीक के इस्तेमाल से मात्र 2 घंटे 25 मिनट के भीतर बालक बिजय को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जब पुलिस ने बिजय को उसकी मां धनेश्वरी देवी को सौंपा, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। परिजनों ने जीआरपी प्रयागराज की कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना की। यह सफल अभियान पुलिस महानिदेशक (रेलवे), पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया गया था। इसमें प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में दिनदहाड़े बाइक चोरी, VIDEO:सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दो चोर, पुलिस पहचान करने में जुटी
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में चोरी की खुलासे की जगह ‘क्लोजर’ का खेल:अकबरपुर पुलिस की एफआर पर सवाल, सीओ सिटी ने दोबारा जांच के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment