Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत:मां बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी, नोएडा के गौर सिटी-2 की घटना

    4 hours ago

    2

    0

    नोएडा में 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह खेलते हुए बालकनी में पहुंच गया। जहां से वह नीचे गिर गया। घटना के समय बच्चा घर में अकेला था। उसकी मां बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी। ऊपर से नीचे गिरा तो उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। पड़ोसियों ने बच्चे की मां को फोन कर जानकारी दी और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को देखकर मां बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने उसे संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बिसरख थाना क्षेत्र के 'गौर सिटी-2' (7th एवेन्यू) की है। कुर्सी से नीचे झांकने पर गिरा बच्चा गौर सिटी-1 की 7th एवेन्यू सोसायटी के फ्लैट नंबर ई-1237 में संजय पाल रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। शुक्रवार दोपहर को वह अपने बड़े बेटे को ट्यूशन सेंटर छोड़ने गई थीं। उनका छोटा बेटा सागनिक पाल घर में अकेला था। बताया जा रहा है कि सागनिक खेलते हुए फ्लैट की बालकनी तक पहुंच गया। बालकनी के पास रखी एक कुर्सी पर चढ़कर वह नीचे झांकने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह 12वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। पड़ोसी बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर सोसायटी के लोग और सुरक्षा गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे के सिर और शरीर में गंभीर चोट थी। एसीपी बिसरख पवन कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ………………. ये खबर भी पढ़िए- काशी में BSC छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार:हत्यारोपी दंबग, नाम में माफिया लगाता है; कॉलेज में हत्या का VIDEO सामने आया वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) कैंपस में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह (21) की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी छात्र मंजीत सिंह चौहान (21) को देर रात गिरफ्तार कर लिया। भागने की फिराक में उसका एक पैर टूट गया था। थाना शिवपुर में उसे लाकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले, बीएचयू पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सूर्य के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता बार-बार जमीन पर बैठ जा रहे थे। आसपास के लोग उन्हें संभालते, समझाते। लोग उनसे बार-बार बेटे के अंतिम दर्शन के लिए कहते, लेकिन वो हिम्मत नहीं जुटा पाते। काफी देर बाद उन्होंने बेटे को आखिरी बार देखा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में धूमधाम से मनाई जा रही ईद:नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में, ड्रोन से की जा रही निगरानी
    Next Article
    कानपुर में पहली शिफ्ट की नमाज अदा:बच्चे को कंधे पर बिठाकर पहुंचा पिता, डीसीपी ने हाथ मिलाकर दी ईद की बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment