Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    135वीं अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई:जिले भर में भव्य शोभायात्राएं निकाली, कई कार्यक्रम आयोजित हुए

    5 hours ago

    2

    0

    डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल, मंगलवार को जिले भर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांवों, कस्बों और नगर क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक चले इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिला मुख्यालय नौगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी रामनरेश गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने उनके जीवन संघर्ष और शिक्षा को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के सशक्त प्रतीक थे। मिश्रा ने जोर दिया कि उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं और उनके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शोहरतगढ़, बढ़नी, बांसी, जोगिया, चिल्हिया, सकारपार, डुमरियागंज, इटवा, बिस्कोहर और उसका बाजार में डीजे के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। "जय भीम" के नारों और देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। इन आयोजनों में महिलाओं और बच्चों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। शोहरतगढ़ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया। बढ़नी में शिक्षक मनोज कुमार ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार बताया। बांसी में अजय और रेखा निषाद ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने की अपील की। डुमरियागंज में अधिवक्ता राजेश तिवारी ने संविधान निर्माण में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया, जबकि इटवा में छात्र अमित गौतम ने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बोले भाजपा जिला अध्यक्ष:प्रदेश की डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के कर रही है जनता का काम
    Next Article
    सपा सांसद आदित्य यादव का केंद्रीय राज्यमंत्री पर पलटवार:बोले- बदायूं की नाकामियों का श्रेय कौन लेगा? इंटरसिटी ट्रेन जनता के संघर्ष की जीत है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment