Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1.43 लाख शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपए महीना हुआ:सीएम योगी ने गोरखपुर से किया संबोधित, चित्रकूट में दिखा उत्साह

    17 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात दी है। उनका मासिक मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण फैसले के उपलक्ष्य में गोरखपुर स्थित योगी राज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र से "शिक्षामित्र सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इस समारोह का सीधा प्रसारण चित्रकूट में भी देखा गया, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षामित्र राष्ट्र निर्माण की नींव हैं और नई पीढ़ी को सही दिशा दे रहे हैं। उन्होंने चित्रकूट जैसी पावन तपोस्थली में सेवा देने को गर्व की बात बताया और इसे विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान करार दिया। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी मांग को सरकार ने पूरा किया है, जिसकी शुरुआत 1999 में हुई थी और अब 2026 में यह मुकाम हासिल हुआ है। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने शिक्षामित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर समाज को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए अपने स्तर से सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल और भैरव प्रसाद मिश्रा ने भी सरकार के इस निर्णय की प्रशंसा की और इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद चित्रकूट में कुल 1352 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। अप्रैल माह का बढ़ा हुआ मानदेय, जो लगभग 2.43 करोड़ रुपये है, सीधे उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का भी अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारे लगे:10 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिगों से नारे लगवाने का आरोप; मुख्य आरोपी फरार
    Next Article
    10 शिक्षामित्रों को मंत्री ने दिए बढ़े मानदेय के चेक:राकेश राठौर ने किया सम्मानित, बोले- शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में अहम भूमिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment